Vodafone Plc से इंडस टावर्स में 4.7% हिस्सेदारी खरीदेगी Bharti Airtel, डील के लिए रखी ये शर्त

भारती एयरटेल ने कहा कि ट्रांजैक्शन को इस मूल शर्त पर किया जाएगा कि भुगतान की गई राशि को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) में नई इक्विटी के रूप में शामिल किया जाएगा

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 6:32 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय एयरटेल के शेयर शुक्रवार को 2.70% की उछाल के साथ 689.00 रुपये पर बंद हुए

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने इंडस टावर्स (Indus Towers) में 4.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए वोडाफोन पीएलसी (Vodafone Plc) से एक समझौता किया है। एयरटेल ने शुक्रवार 25 फरवरी को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी।

भारती एयरटेल ने कहा, यह ट्रांजैक्शन इस मूल शर्त पर किया जाएगा कि भुगतान की गई राशि को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) में नई इक्विटी के रूप में शामिल किया जाएगा और इसी के साथ इंडस टावर्स में VIL का बकाया चुकाया जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को Vodafone Plc ने इंडस टावर्स में अपनी 2.4 फीसदी हिस्सेदारी भारती एयरटेल को शेयर बाजारों में एक ब्लॉक डील के जरिए बेची। इस डील से पहले वोडाफोन Plc की इंडस टावर्स में 28 फीसदी हिस्सेदारी थी जबकि भारती एयरटेल के पास 42 फीसदी हिस्सेदारी थी।


यह भी पढ़ें- Markets में रिकवरी, लेकिन अपर सर्किट के मुकाबले ज्यादा शेयरों में लोअर सर्किट

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, "हमारा मानना है कि यह ट्रांजैक्शन एयरटेल को इंडस टावर्स के जरिए अपने सेवाओं को लगातार बढ़ाने, इंडस टावर्स में एयरटेल के हितों को सुरक्षित करने और उसे बढ़ाने, अधिक डिविडेंड रिसीव करने और एयरटेल में इंडस टावर्स के फाइनेंशियल कंसॉलिडेशन में मदद मिलेगी।"

भारती एयरटेल ने कहा कि वह अधिग्रहण की दिशा में तभी आगे बढ़ेगी, जब वोडाफोन इस बात की पुष्टि कर देगी कि उसने डील के लिए शेयरहोल्डरों और नियामकों से जरूरी मंजूरी ले ली है और वह इससे हासिल आय का इस्तेमाल VIL में नए इक्विटी के रूप में किया जाएगा।

भारती एयरटेल ने यह भी साफ किया कि शेयरों का अधिग्रहण "आकर्षक मूल्य" पर होगा, जो आमतौर पर ऐसे बड़े ब्लॉक ट्रांजैक्शन के लिए एक "डिस्काउंट प्राइस" को बताता है।

शुक्रवार को भारतीय एयरटेल के शेयर एनएसई पर 2.70% की उछाल के साथ 689.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर 5.18 रुपये के उछाल के साथ 10.15 रुपये के भाव पर बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।