Ola Electric के खिलाफ 10000 से ज्यादा शिकायतें, CCPA ने थमाया कारण बताओ नोटिस

कहा जा रहा है कि सितंबर 2023 से लेकर अब तक नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर Ola Electric के खिलाफ 10,644 शिकायतें मिली हैं। हजारों उपभोक्ताओं ने सर्विस में देरी पर अपना असंतोष व्यक्त किया है। ओला इलेक्ट्रिक को CCPA के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 7:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओला इलेक्ट्रिक पर मुख्य रूप से सर्विस में कमी के आरोप लग रहे हैं।

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ढेर सारी शिकायतों के बाद इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। CNBC-TV18 को सोर्सेज से पता चला है कि CCPA को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ 10,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब CCPA ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ सेवा में कमी, अनुचित ट्रेड प्रैक्टिसेज और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन के आरोपों की जांच कर रही है।

भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक पर मुख्य रूप से सर्विस में कमी के आरोप लग रहे हैं, खास तौर पर सर्विस में देरी और रिफंड से जुड़ी समस्याओं को लेकर। हजारों उपभोक्ताओं ने सर्विस में देरी पर अपना असंतोष व्यक्त किया है, जो उपभोक्ताओं के रूप में उनके अधिकारों के संभावित उल्लंघन का संकेत देता है।

और किन इश्यूज को लेकर शिकायतें


कंज्यूमर्स की ओर से ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, बुकिंग कैंसिल करने पर आंशिक या शून्य रिफंड, सर्विसिंग के बावजूद डिफेक्ट बना रहना, ओवरचार्जिंग, इनवॉइस में गलतियां, बैटरी और व्हीकल कंपोनेंट्स को लेकर कई इश्यूज को लेकर शिकायतें की गई हैं। ओला इलेक्ट्रिक को CCPA के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है।

बिक सकती है एक और सीमेंट कंपनी, अदाणी और अल्ट्राटेक सहित रेस में हैं कई दावेदार

सर्विस के मुद्दे पर भिड़े कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल

इससे पहले कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ओला की सर्विस पर निशाना साधा था, जिसके बाद कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जमकर बहस हुई। कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक की S1 सीरीज के स्कूटर्स की सर्विस की आलोचना करनी शुरू की, और एक फोटो पोस्ट की जिसमें एक डीलरशिप पर कई ओला स्कूटर्स पर धूल जमा हो रही थी। कुणाल ने पूछा कि क्या भारतीय उपभोक्ताओं को यह सब सहन करना चाहिए। इसके बाद भाविश अग्रवाल ने कामरा के ट्वीट को स्पॉन्सर्ड बताया और कहा कि वह उन्हें इससे अधिक पैसे दे सकते हैं।

भाविश अग्रवाल ने यह भी लिखा कि ओला अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करने और बैकलॉग साफ करने के लिए काम कर रही है। कामरा ने इस पर लिखा कि जो लोग ओला के ग्राहक हैं, उन्हें कंपनी 100 प्रतिशत रिफंड नहीं कर रही है बल्कि उन्हें जोकि ग्राहक नहीं हैं, उन्हें पैसे देने को कह रही है। इस पर भाविश अग्रवाल ने रिप्लाई किया कि कॉमेडियन बन ना सके, चौधरी बनने चले। यह भी कहा कि अगली बार कायदे से रिसर्च करना।

Tata Motors की इलेक्ट्रिक गाड़ियां 30% तक हो सकती हैं सस्ती, कंपनी बना रही धांसू प्लान, किराए पर देगी बैटरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।