Onion Export Duty Removed : भारत सरकार ने 1 अप्रैल से प्याज पर लगे 20% निर्यात शुल्क को खत्म करने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस निर्यात शुल्क का मकसद घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। इसके लिए 20% निर्यात शुल्क के साथ न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) और 8 दिसंबर 2023 से 3 मई 2024 तक निर्यात प्रतिबंध शामिल था। हालांकि, अब सरकार ने 13 सितंबर 2024 से लागू इस 20% निर्यात शुल्क को हटाने का निर्णय लिया है। इससे किसानों और निर्यातकों को फायदा होने की उम्मीद है।