Get App

पीसी ज्वेलर Vs एसबीआई : SBI के 19 वॉल्यूम की इनसॉल्वेंसी याचिका पर पीसी ज्वेलर ने 26 वॉल्यूम में जवाब दाखिल किए

पीसी ज्वेलर्स की दिक्कतें इस साल फरवरी में बढ़नी शुरू हो गई थीं। बैंकों को यह पता चला था कि कंपनी ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए 3,466 करोड़ रुपये के लोन पर डिफॉल्ट किया है। उसके बाद बैंकों ने कंपनी से अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 5:24 PM
पीसी ज्वेलर Vs एसबीआई : SBI के 19 वॉल्यूम की इनसॉल्वेंसी याचिका पर पीसी ज्वेलर ने 26 वॉल्यूम में जवाब दाखिल किए
पीसी ज्वेलर्स ने 2021-22 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा था कि उसने 14 बैंकों से लोन लिए हैं। इनमें SBI, Indian Bank, Union Bank of India और PNB जैसे बड़े सरकारी बैंक शामिल हैं।

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के खिलाफ SBI की इनसॉल्वेंसी याचिका पर 29 अगस्त को सुनवाई तय थी। ऐसा लगता है कि दोनों पक्षों ने NCLT-दिल्ली में एक दूसरे के खिलाफ कई याचिकाएं दाखिल की हैं। इनसॉल्वेंसी याचिका मंजूर होने के बाद NCLT में 29 अगस्त को मामले की सुनवाई होनी थी। लेकिन, इसे 18 सितंबर तक टाल दिया गया। दरअसल, SBI ने अपनी इनसॉल्वेंसी याचिका पर पीसी ज्वेलर्स के 26 वॉल्यूम के जवाब में रिज्वाइंडर फाइल करने के लिए और वक्त मांगा है। एनसीएलटी के प्रेसिडेंट जस्टिस (रिटायर्ड) रामालिंगम सुधाकर ने भी इनसॉल्वेंसी याचिका में इतने लंबे डॉक्युमेंट्स फाइल करने पर नाराजगी जताई।

NCLT के प्रेसिडेंट ने जताई हैरानी

जस्टिस सुधाकर ने कहा कि अगर याचिका में इतने ज्यादा डॉक्युमेंट्स पेश किए जाते हैं तो ट्राइब्यूनल्स के लिए मामलों की समय पर सुनवाई करना मुश्किल हो जाएगा। सुनवाई के दौरान SBI ने दलील दी कि उसे ईमेल के जरिए पीसी ज्वेलर्स का रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अभी उसे उसकी फिजिकल कॉपी नहीं मिली है। इस पर पीसी ज्वैलर्स के वकील ने एसबीआई को फिजिकल कॉपी देने के लिए और समय मांगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें