PhysicsWallah: कभी ठुकराया था 75 करोड़ रुपये का सैलरी ऑफर, आज हैं देश के सबसे नए यूनिकॉर्न के मालिक

PhysicsWallah ने सीरीज A फंडिंग के दौरान वेस्टब्रिज और GSV वेंचर्स से करीब 10 करोड़ डॉलर (777 करोड़ रुपये) जुटाए हैं और इस दौरान कंपनी की वैल्यू 1.1 अरब डॉलर लगाई गई है

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
अलख पांडे, फिजिक्सवाला के फाउंडर और सीईओ

अलख पांडे (Alakh Pandey) कभी महीने में सिर्फ 5,000 रुपये कमाते थे। हालांकि आज वह एडटेक कंपनी 'फिजिक्सवाला (PhysicsWallah)' के मालिक है, जो देश की 101वीं यूनिकॉर्न कंपनी है। साथ ही यह भारत की पहली एडटेक कंपनी है, जिसने सिर्फ सीरीज A फंडिंग से यूनिकॉर्न बनने का लक्ष्य हासिल किया है। बता दें कि यूनिकॉर्न उन कंपनियों को कहते हैं, जिनकी वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से अधिक हो जाती है।

अलख पांडे की कंपनी PhysicsWallah ने सीरीज A फंडिंग के दौरान वेस्टब्रिज और GSV वेंचर्स से करीब 10 करोड़ डॉलर (777 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस राउंड के दौरान कंपनी की वैल्यू 1.1 अरब डॉलर लगाई गई। इस सफलता का राज अलख पांडे के रवैये में छिपा हो सकता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह ऐसा कारोबार नहीं कर सकते जो प्रॉफिट नहीं कमात है।

अलख पांडे 22 साल की उम्र में इंजीनियरिंग कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर अपने होमटाउन इलाहाबाद वापस जाकर फिजिक्स पढ़ाने लगे थे। वह 5,000 रुपये महीना कमाते थे। हालांकि जल्द ही उनके पढ़ाई का तरीका फेमस होने लगा।


यह भी पढ़ें- इंडियन इकोनॉमी 2040 तक 20 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी, चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर ने जताया अनुमान

आपने शायद अनअकेडमी (Unacademy) नाम की एक और एड-टेक कंपनी का नाम सुना होगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, Unacademy ने अपने साथ जुड़ने के लिए अलख पांडे को 75 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। असल में एक वीडियो क्लिप के दौरान खुद अलख पांडे ने यह बात बताई थी, हालांकि उन्होंने किसी कंपनी का नाम नहीं लिया था। अलख ने इस ऑफर को इस लिए ठुकरा दिया क्योंकि वह देश के वचिंत समुदाय के बच्चों को पढ़ाना और शिक्षित बनाना चाहते थे।

उसी वीडियो क्लिप में वह अपनी महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए लोगों का समर्थन मांगते हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि उनकी इच्छा है कि फिजिक्सवाला के जरिए, एक रिक्शावाला या अखबार विक्रेता या कपड़े धोने वालों के बच्चे भी डॉक्टर या इंजानियर बनने के लिए तैयारी कर सकें।

अलख पांडे ने बताया था वह हमेशा अपने कंपनी में निवेशकों को पैसा लगाने से रोकने की कोशिश करेंगे, क्योंकि ऐसा करने पर फिर निवेश निकालने के लिए ट्यूशन फीस बढ़ानी पड़ सकती है। हालांकि अब अलख पांडे ने अपनी इस योजना में बदलावा लाया है। फिजिक्सवाला के मुताबिक, वह इस पैसे का इस्तेमाल बिजनेस के विस्तार, ब्रांडिंग, फिजिक्सवाला के अधिक लर्निंग सेंटर खोलने और नए कोर्स को लॉन्च करने में करेंगे।

विंगडार्ट के फाउंडर अनुराग श्रीवास्तव के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 में अनअकेडमी की रेवेन्यू 398 करोड़ रुपये थी। वहीं फिजिक्सवाला की वित्त वर्ष 2022 में रेवेन्यू 350 करोड़ रुपये रही है। अलख पांडे ने शुरुआत यूट्यूब पर पढ़ाने से की थी। आज उनके यूट्यूब चैनल पर 69.1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। साथ ही एडटेक इंडस्ट्री में JEE & NEET के फील्ड में उन्होंने अपना दबदबा बना लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।