Get App

गौतम अदाणी मामले में डोनाल्ड ट्रंप से क्या हुई बात? PM Modi से व्हाइट हाउस में पूछा गया सवाल, मिला ये जवाब

Modi-Trump meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की वाशिंगटन डीसी में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद एक सवाल चर्चा में था कि क्या इस मुलाकात में अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के खिलाफ अमेरिकी आरोपों पर कोई बात हुई? लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 9:47 AM
गौतम अदाणी मामले में डोनाल्ड ट्रंप से क्या हुई बात? PM Modi से व्हाइट हाउस में पूछा गया सवाल, मिला ये जवाब
Modi-Trump meeting: मोदी ने कहा कि दो देशों के दो प्रमुख नेता कभी भी ऐसे व्यक्ति विशेष पर बात नहीं करते हैं

Modi-Trump meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की वाशिंगटन डीसी में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद एक सवाल चर्चा में था कि क्या इस मुलाकात में अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के खिलाफ अमेरिकी आरोपों पर कोई बात हुई? लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई।

अमेरिकी समयानुसार गुरुवार को व्हाइट हाउस में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मोदी से पूछा गया कि क्या उन्होंने ट्रंप से अदाणी घोटाले को लेकर चर्चा की, तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। मोदी ने कहा, "सबसे पहले, भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमारी संस्कृति और विचारधारा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ है, जिसका अर्थ है कि पूरा विश्व एक परिवार है। हर भारतीय मेरा परिवार है। दूसरा, दो देशों के दो प्रमुख नेता कभी भी ऐसे व्यक्तिगत मुद्दों या व्यक्ति विशेष के बारे चर्चा नहीं करते हैं।"

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले का कोई जिक्र नहीं किया।

अमेरिका में अदाणी पर लगे आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें