PNG Price Hike: दिल्ली में महंगी हुई PNG,आईजीएल ने इतने बढ़ाए दाम

कंपनी ने CNG के बाद PNG के दाम भी बढ़ा दिये हैं

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 5:09 PM
PNG Price Hike: दिल्ली में महंगी हुई PNG, आईजीएल ने इतने बढ़ाए दाम

PNG Price Hike: पेट्रोल डीजल, तेल और सब्जियों के बाद दिल्ली वालों को महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। कंपनी ने CNG के बाद PNG के दाम भी बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बढ़ते कॉस्ट के कारण अपनी PNG के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। दिल्ली में एक महीने में CNG के बाद PNG भी महंगी हो गई है।

अब ये है नए रेट

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक दिल्ली में घरेलू PNG के दाम 50 पैसे बढ़ा दिये गये हैं। अब इस नई बढ़ोतरी के बाद PNG का रेट 35.11 रुपये से बढ़कर 35.61 रुपये प्रति MCM हो गई है। ये नए दाम आज से यानी 12 जनवरी से लागू हो चुके हैं। बता दें इससे पहले दिसंबर में CNG के दाम बढ़ाए गए थे। अभी दिल्ली में CNG की कीमत 53.53 रुपये किलो है।


अभी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में PNG की कीमत 34.86 रुपये प्रति MCM है। करनाल और रेवाड़ी में इसका रेट 34.42 रुपये है।

मुंबई में बीते महीने बढ़े दाम

मुंबई (Mumbai) में बीते महीने दिसंबर में CNG और PNG के दाम बढ़ाएं थे। कंपनी कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ाए थे। इस बढ़ोतरी में टैक्स आदि सब शामिल थे। CNG के अलावा रसोई गैस PNG के रेट भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए। मुंबई में CNG रेट में बढ़ोतरी के बात अब नई कीमत 63.50 रुपये प्रति किलो है जबकि पाइप गैस की रिवाइज कीमत 38 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।