Get App

Qualcomm Layoffs: भारत में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, बेंगलुरु से शुरू हुई छंटनी

Qualcomm Layoffs: अमेरिकी चिप कंपनी Qualcomm ने भारत में छंटनी शुरू कर दी है। करीब 1,000 या इससे ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। बेंगलुरु से शुरू हुई इस प्रक्रिया का असर सीनियर इंजीनियरों और नए कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 10:39 PM
Qualcomm Layoffs: भारत में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, बेंगलुरु से शुरू हुई छंटनी
भारत Qualcomm का अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा इंजीनियरिंग बेस है।

Qualcomm Layoffs: दिग्गज अमेरिकी चिप निर्माता Qualcomm ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत भारत में करीब 1,000 या इससे ज्यादा लोगों की नौकरी जा सकती है।

छंटनी का पहला दौर सोमवार को बेंगलुरु स्थित कंपनी के दफ्तर में शुरू हुआ। अमेरिका में भी कंपनी कुछ दिन पहले कर्मचारियों को निकाल चुकी है। भारत में यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होने की उम्मीद है।

वैश्विक स्तर पर 7% कर्मचारियों की छंटनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Qualcomm दुनियाभर में अपने करीब 7% कर्मचारियों को बाहर कर सकती है। कंपनी में लगभग 52,000 कर्मचारी हैं। भारत में करीब 20,000 लोग काम करते हैं। इसी अनुपात के हिसाब से यहां 1,000 या उससे ज्यादा नौकरियां जा सकती हैं। जनवरी में छंटनी का एक और दौर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें