Get App

Radhakishan Damani का सीमेंट सेक्टर पर बड़ा दांव, इंडिया सीमेंट्स के बाद अब Ambuja Cements में निवेश की कर रहे तैयारी

राधाकिशन दमानी कुछ संभावित निवेशकों के साथ मिलकर अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में 10,000 करोड़ निवेश करने की योजना बना रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 4:43 PM
Radhakishan Damani का सीमेंट सेक्टर पर बड़ा दांव, इंडिया सीमेंट्स के बाद अब Ambuja Cements में निवेश की कर रहे तैयारी
राधाकिशन दमानी और उनके परिवार के पास इंडिया सीमेंट्स की करीब 23 फीसदी हिस्सेदारी है

केंद्र और राज्य सरकारें इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और किफायती घरों के निर्माण को बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसे सीमेंट्स कंपनियों (Cement Stocks) के लिए अच्छी खबर माना जा रहा है और मांग बढ़ने से उनकी आमदनी में उछाल आने की उम्मीद की जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान सीमेंट्स सेक्टर (Cement Sector) के लिए कुछ चुनौतियां भी हैं- जैसे इनपुट लागत में बढ़ोतरी, फ्यूल की अधिक कीमत और कोल की उपलब्धता को लेकर दिक्कत। इन नकारात्मक पहलुओं से आने वाले महीनों में सीमेंट कंपनियों के आउटपुट और कमाई मार्जिन पर दबाव पड़ने की आशंका है।

हालांकि एवेन्यु सुपरमार्ट्स के मालिक और अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) को उम्मीद है कि सीमेंट्स की मांग में तेजी आएगी और यह सेक्टर पर फिर से पटरी पर आएगा। इसी उम्मीद के साथ राधाकिशन दमानी और उनका परिवार पिछले करीब एक साल से इंडिया सीमेंट्स (India Cements) में अपनी हिस्सेदारी समय-समय पर बढ़ा रहा है। बता दें कि एवेन्यु सुपरमार्ट्स, डीमार्ट नाम से रिटेल स्टोर्स की चेन चलाती है।

अंग्रेजी अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड ने गुरुवार 28 अप्रैल को एक रिपोर्ट में बताया कि दमानी कुछ और संभावित निवेशकों के साथ मिलकर अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में 10,000 करोड़ निवेश करने की योजना बना रहे हैं। अंबुजा सीमेंट्स देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट्स कंपनी है। दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ऐसे समय में अंबुजा सीमेंट्स निवेश की योजना बना रहे हैं, जब उनके और उनके परिवार के पास इंडिया सीमेंट्स की करीब 23 फीसदी हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें