Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 09, 2024 / 1:02 PM IST

RBI Repo Rate Highlights: नहीं कम होगी होम लोन की EMI! RBI ने लगातार 10वीं बार नहीं बदला रेपो रेट

RBI Repo Rate Highlights: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने अक्टूबर की बैठक के दौरान रेपो रेट में कोई कटौती का फैसला नहीं किया है। ब्याज दरें 6.50 फीसदी पर यथावत बनी रहेंगी। इसका मतलब है कि होम लोन की दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि RBI ने अपने रुख को बदलकर अब 'न्यूट्रल' कर लिया है। RBI ने अमेरिका के केंद्रीय बैंक की राह पर नहीं चलने का फैसला किया है, जिसने हाल ही में ब्याज दरों में 0.5 फीसदी की कटौती की थी।

RBI Repo Rate Highlights: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने अक्टूबर की बैठक के दौरान रेपो रेट में कोई कटौती का फैसला नहीं किया है। ब्याज दरें 6.50 फीसदी पर यथावत बनी रहेंगी। इसका मतलब है कि होम लोन की दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि RBI ने अपने रुख को बदलकर अब 'न्यूट्रल' कर लिया है। RBI ने अमेरिका के केंद्रीय बैंक की राह पर नहीं चलने का फैसला किया है, जिसने

RBI Repo Rate Live: आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है
RBI Repo Rate Live: आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है
OCTOBER 09, 2024 / 11:02 AM IST

RBI Repo Rate Live: रिकॉर्ड ऊंचाई पर विदेशी मुद्रा भंडार

RBI Repo Rate Live: आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा भंडार 70,000 करोड़ डॉलर के पार चला गया है। जुलाई, अगस्त में FDI का फ्लो बेहतर हुआ है।

    OCTOBER 09, 2024 / 11:00 AM IST

    RBI Repo Rate Live: आरबीआई गवर्नर ने कहा, फ्लोटिंग रेट लोन के प्री-पेमेंट पर नहीं होना चाहिए चार्ज

    RBI Repo Rate Live: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि फ्लोटिंग रेट के लोन पर प्री-पेमेंट चार्ज नहीं होना चाहिए। ये NBFCs के फ्लोटिंग लोन पर RBI का बड़ा फैसला है।

      OCTOBER 09, 2024 / 10:49 AM IST

      RBI Repo Rate Live: आरबीआई ने UPI Lite वॉलेट की सीमा ₹5,000 तक बढ़ाई

      RBI Repo Rate Live: आरबीआई ने यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये की।

        OCTOBER 09, 2024 / 10:48 AM IST

        RBI Repo Rate Live: आरबीआई गवर्नर ने कहा, 'NBFC खुद से करें सुधार, यही सबसे अच्छा विकल्प'

        RBI Repo Rate Live: शक्तिकांत दास ने बताया कि आरबीआई क्रेडिट कार्ड, माइक्रो-फाइनेंस लोन और अनसिक्योर्ड लोन से जुड़े डेटा की बारीकी से निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि NBFC को निष्क्रिय खातों, खच्चर खातों, साइबर सुरक्षा और कुछ दूसरे पहलुओं पर लगातार ध्यान देने की जरूरत है। NBFC ने पिछले कुछ सालों में शानदार ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि उनकी अंडरराइटिंग प्रक्रियाएं मजबूत नहीं है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि सबसे अच्छा विकल्प यही होगा कि NBFC खुद से सुधार करें।

          OCTOBER 09, 2024 / 10:25 AM IST

          RBI Repo Rate Live: दूसरी तिमाही में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ

          RBI Repo Rate Live: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने GDP ग्रोथ के अनुमान से जुड़े आंकड़े शेयर किए

          वित्त वर्ष 2025- 7.2%

          दूसरी तिमाही- 7.0%

          तीसरी तिमाही- 7.4%

          चौथी तिमाही- 7.4%

          वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही - 7.3%

            OCTOBER 09, 2024 / 10:19 AM IST

            RBI Repo Rate Live: कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन पहली तिमाही में 1.8% गिरा

            RBI Repo Rate Live: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया

            - पहली तिमाही में देश की 8 कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन 1.8% गिरा

            - सरकारी खपत में सुधार हो रहा है

            - अत्यधिक बारिश के चलते बिजली, कोयला और सीमेंट जैसी कुछ इंडस्ट्रीज के उत्पादन पर असर पड़ा है

              OCTOBER 09, 2024 / 10:15 AM IST

              RBI Repo Rate Live: महंगाई दर में नरमी धीमी बनी रहेगी

              RBI Repo Rate Live: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई दर में नरमी धीमी और असमान बनी रहेगी

                OCTOBER 09, 2024 / 10:12 AM IST

                RBI Repo Rate Live: रेपो रेट 6.5% पर बरकरार, रुख बदलकर 'न्यूट्रल' किया

                RBI Repo Rate Live: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने अक्टूबर की बैठक के दौरान रेपो रेट में कोई कटौती का फैसला नहीं किया है। ब्याज दरें 6.50 फीसदी पर यथावत बनी रहेंगी। हालांकि RBI ने अपने रुख कोब दलकर अब 'न्यूट्रल' कर लिया है।

                  OCTOBER 09, 2024 / 10:07 AM IST

                  RBI Repo Rate Live: आरबीआई ने लगातार 10वीं बार नहीं बदला रेपो रेट

                  RBI Repo Rate Live: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है

                    OCTOBER 09, 2024 / 10:01 AM IST

                    RBI MPC LIVE Updates: शेयर बाजार की भी RBI के फैसले पर नजर

                    RBI MPC LIVE Updates: स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के सीनियर टेक्निक एनालिस्ट, प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर सभी की निगाह भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक पर है। बैठक के ऐलानों से शेयर बाजार के आगे की दिशा तय हो सकती है।’’

                      OCTOBER 09, 2024 / 9:55 AM IST

                      RBI MPC LIVE Updates: भारतीय रुपया मामूली गिरावट के साथ खुला

                      RBI MPC LIVE Updates: आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी के ऐलान से पहले भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.9238 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 83.9637 पर बंद हुआ था।

                        OCTOBER 09, 2024 / 9:50 AM IST

                        RBI MPC LIVE Updates: मॉनिटरी पॉलिसी बैठक को कब, कहां और कैसे लाइव देखें

                        RBI MPC LIVE Updates: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास सुबह 10 बजे मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के नतीजों का ऐलान करेंगे। हम मनीकंट्रोल पर आपको प्रेस कॉन्फ्रेंस से लगातार लेटेस्ट अपडेट देते रहेंगे और बताएंगे कि इसका प्रत्येक सेक्टर और समग्र रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए क्या मतलब है।

                          OCTOBER 09, 2024 / 9:41 AM IST

                          RBI MPC LIVE Updates: अमेरिका की राह पर चलेगी RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी?

                          RBI MPC LIVE Updates: अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने हाल ही में ब्याज दरों में 0.5 फीसदी की कटौती की है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि RBI के अमेरिका के रास्ते पर चलने की संभावना नहीं है। इसके अलावा, RBI कुछ अन्य विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों को भी फॉलो नहीं करेगा, जिन्होंने ब्याज दरों में कमी की है।

                            OCTOBER 09, 2024 / 9:39 AM IST

                            RBI MPC LIVE Updates: RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी में पहली बार 3 बाहरी सदस्य

                            RBI MPC LIVE Updates: इस महीने की शुरुआत में सरकार ने RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) का पुनर्गठन किया। इसमें तीन नए नियुक्त बाहरी सदस्यों के साथ पुनर्गठित कमेटी सोमवार को अपनी पहली बैठक शुरू करेगी। MPC के चेयरमैन आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास बुधवार (नौ अक्टूबर) को तीन दिन की बैठक के नतीजों की घोषणा करेंगे।

                              OCTOBER 09, 2024 / 9:34 AM IST

                              RBI MPC LIVE Updates: बयाज दरें ऊंची रहने से आर्थिक ग्रोथ को नुकसान

                              RBI MPC LIVE Updates: मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की पिछली 2 बैठकों में बाहरी सदस्यों- आशिमा गोयल और जयंत वर्मा ने ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में मतदान किया था। उनका कहना था कि आरबीआई का दरों को उच्च स्तर पर बनाए रखने पर जोर देने से विकास को नुकसान पहुंच रहा था।

                                OCTOBER 09, 2024 / 9:24 AM IST

                                RBI MPC Meet Live Updates: सोमवार को शुरू हुई थी बैठक

                                RBI MPC Meet Live Updates: मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की समीक्षा बैठक सोमवार से शुरू हुई थीं। केंद्रीय बैंक 9 अक्टूबर को दरों पर बैठक के फैसले का एलान करेगा। रिजर्व बैंक ने दरों में फरवरी 2023 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया है

                                  OCTOBER 09, 2024 / 9:09 AM IST

                                  Repo Rate Live Updates: रिजर्व बैंक को आज पॉलिसी रिव्यू का रूख Neutral रखना चाहिए, जानिए क्यों!

                                  Repo Rate Live Updates: पॉलिसी रेट के बारे में ICRA की चीफ इकोनॉमिस्ट अदिति नायर ने बताया कि इस फिस्कल ईयर की पहली तिमाही में GDP की ग्रोथ कमजोर थी। जबकि दूसरी तिमाही में खुदरा महंगाई दर के कमजोर रहने के चांस  हैं। ऐसे में RBI के लिए आज पॉलिसी रिव्यू के Stance या रुख को बदलकर Neutral कर देना सही है।

                                    OCTOBER 09, 2024 / 8:57 AM IST

                                    Repo Rate Live Updates: जियो पॉलिटिकल तनाव और गहराने की आशंका से मार्केट में अनिश्चतता

                                    Repo Rate Live Updates: बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस का कहना है कि ईरान-इजरायल का संघर्ष और गहराने का डर है। इससे भी मार्केट में एक अनिश्चितता बनी हुई है। वैसे ये उम्मीद है कि RBI महंगाई के पूर्वानुमान में 0.10-0.20 फीसदी की कटौती हो सकती है। लेकिन GDP के अनुमान में कोई बदलाव होने का चांस नहीं है।

                                      OCTOBER 09, 2024 / 8:52 AM IST

                                      Repo Rate Today Live Updates: शेयर बाजार पर क्या होगा असर, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

                                      Repo Rate Today Live Updates: वैसे तो ज्यादातर मार्केट पार्टिसिपेंट्स को आज रेपो रेट में कोई कटौती की उम्मीद नहीं है। बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस ने भी माना कि रेपो रेट में आज कटौती की कोई उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि सितंबर और अक्टूबर में महंगाई दर 5 फीसदी से ऊपर रह सकती है। इसके साथ ही कोर महंगाई दर में भी धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। और यही वजह है कि फिलहाल RBI रेपो रेट में कोई कटौती नहीं करेगा।

                                        OCTOBER 09, 2024 / 8:17 AM IST

                                        Policy Rate Live Updates: रेपो रेट में कब तक हो सकती है कटौती

                                        Policy Rate Live Updates: मनीकंट्रोल पोल के मुताबिक इस बार रिजर्व बैंक के रेपो रेट घटाने का चांस कम है। RBI इस साल दिसंबर में होने वाली मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट जरूर घटा सकता है। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट बदलकर 6.5 फीसदी किया था। और तब से अब तक यह इसी लेवल पर बना हुआ है। RBI का फोकस है कि खुदरा महंगाई दर 4 फीसदी (दो फीसदी ऊपर या नीचे) पर बनी रहे।

                                          OCTOBER 09, 2024 / 8:02 AM IST

                                          Policy Rate Live Updates: रेपो रेट घटाने से पहले GDP की ग्रोथ का ध्यान रखना जरूरी

                                          Policy Rate Live Updates: इस वित्त वर्ष (अप्रैल 2024-मार्च 2025) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2024) के बीच GDP की ग्रोथ RBI के 7 फीसदी के अनुमान से करीब 30 बेसिस अंक (0.30 फीसदी) कम थी। 100 बेसिस अंक का मतलब 1 फीसदी है। ऐसे समय में जब दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं जियो पॉलिटिकल टेंशन से जूझ रही हैं तब रिजर्व बैंक ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जिससे GDP की ग्रोथ को चोट पड़े।

                                            OCTOBER 09, 2024 / 7:57 AM IST

                                            Policy Rate Live Updates: रिजर्व बैंक कोई भी फैसला लेने से पहले इन बातों का रेखेगा ध्यान

                                            Policy Rate Live Updates: रिजर्व बैंक आज रेपो रेट में कटौती का फैसला लेने से पहले कई चीजों का ध्यान रखेगा। इनमें महंगाई के अलावा इकोनॉमी से जुड़े कई डेटा अहम हैं। RBI कोई फैसला लेने से पहले GDP पर भी नजर रखेगा ताकि अर्थव्यवस्था की ग्रोथ बरकरार रहे।

                                              OCTOBER 09, 2024 / 7:53 AM IST

                                              Policy Rate Live Updates: रेट कट होगा या नहीं? क्या है मनीकंट्रोल पोल का फैसला

                                              Policy Rate Live Updates: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू की मीटिंग 7 अक्टूबर को शुरू हुई थी। और आज यानि 9 अक्टूबर को RBI रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाने वाला है। जहां तक मनीकंट्रोल पोल की बात है तो इसके मुताबिक रेट कट के चांस नहीं हैं। इस पोल में 12 बैंकर्स, इकोनॉमिस्ट्स और फंड मैनेजर्स शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि स्टेबल ग्रोथ और महंगाई के जोखिम को देखते हुए रिजर्व बैंक आज रेट कट का फैसला नहीं लेगा।

                                                OCTOBER 09, 2024 / 7:49 AM IST

                                                Policy Rate Live Updates: रेपो रेट में कटौती होने के क्या चांस हैं?

                                                Policy Rate Live Updates: मनीकंट्रोल ने इस मामले में एक पोल कराया था जिसके आधार पर ऐसा लग रहा है कि रिजर्व बैंक लगातार 10वीं बार भी रेपो रेट में कोई कटौती नहीं करेगा। पोल के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि राहत का इंतजार कर रहे आमलोगों को फिलहाल EMI में कटौती का मौका नहीं मिलेगा।

                                                  OCTOBER 09, 2024 / 7:45 AM IST

                                                  Policy Rate Live Updates: भारत में अभी कितना है रेपो रेट

                                                  Policy Rate Live Updates: अप्रैल 2023 से ही भारत में रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बना हुआ है। इस हिसाब से देखें तो पिछली 9 बार से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती नहीं की है। रेपो रेट में कटौती नहीं होने की वजह से आम लोगों को Home Loan EMI पर कोई राहत नहीं मिल पा रही है। अब फेस्टिव सीजन में सबको उम्मीद है कि रिजर्व बैंक राहत दे सकता है।

                                                    OCTOBER 09, 2024 / 7:42 AM IST

                                                    Policy Rate Live Updates: अप्रैल 2023 के बाद से नहीं हुई कोई कटौती

                                                    Policy Rate Live Updates: रिजर्व बैंक ने अप्रैल 2023 के बाद से एकबार भी रेपो रेट में कटौती नहीं की है। इसलिए उम्मीद है कि अब जबकि अमेरिकी फेड रिजर्व ने भी अमेरिका में रेट घटा दिया है तो भारत में RBI भी रेट घटाने का फैसला ले सकता है। आम आदमी को लंबे समय से रेट में कटौती का इंतजार है। अगर रेट कट होता है तो शेयर मार्केट को भी सपोर्ट मिलेगा क्योंकि इससे बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आ सकती है।

                                                      OCTOBER 09, 2024 / 7:40 AM IST

                                                      Policy Rate Live Updates: रिजर्व बैंक आज रेपो रेट में कटौती करेगा या नहीं!

                                                      Policy Rate Live Updates: नमस्कार, मनीकंट्रोल के Live Blog में आपका स्वागत है। आज रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी इस बात का फैसला लेगी कि रेपो रेट में कटौती की जाए या नहीं। जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।