Get App

RBI Policy April 2022: क्या आज रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाने का फैसला करेगा?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई जिस तरह से बढ़ रही है, उससे आरबीआई के रुख में जल्द बदलाव की उम्मीद दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2022 पर 6:43 AM
RBI Policy April 2022: क्या आज रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाने का फैसला करेगा?
फिस्कल ईयर 2023 में रिजर्व बैंक आज पहली बार रेपो रेट पर फैसला लेने वाला है

RBI Policy April 2022: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक का आज आखिरी दिन है। अगले कुछ घंटों में यह पता चल जाएगा कि रिजर्व बैंक आज रेपो रेट में इजाफा करेगा या नहीं। फिस्कल ईयर 2023 की यह पहली मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा है। ऐसे में आज का यह फैसला अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी अहम है। आज 10 बजे  RBI गवर्नर शक्तिकांत दास मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों के बारे में विस्तार से बताएंगे। यह बैठक ऐसे वक्त होने जा रही है, जब अमेरिका सहित कई बड़े देशों के केंद्रीय बैंक इंट्रेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं। सवाल है कि क्या आरबीआई भी इंट्रेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान करेगा। यहां तक कि पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने इंटरेस्ट रेट सीधे 2.50% बढ़ाकर 12.25% कर दिया है।

रेट बढ़ाने का चांस कम

एक्सपर्ट्स का मानना है कि MPC इस बार भी इंट्रेस्ट रेट नहीं बढ़ाएगी। मनीकंट्रोल के सर्वे में शामिल 12 इकोनॉमिस्ट्स का मानना है कि एमपीसी रेपो रेट को 4 फीसदी पर बनाए रखेगी। हालांकि, उन्होंने यह बताया कि तेजी से बढ़ती महंगाई को देखते हुए आरबीआई इनफ्लेशन के अपने अनुमान को काफी बढ़ा सकता है। खाने के तेल, फ्यूल, फल और सब्जियों सहित कई चीजों के दामों में उछाल आया है।

तेजी से बढ़ रही है महंगाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें