Get App

RBI MPC Meet: रेपो रेट से लेकर शेयर के बदले लोन तक, RBI की बैठक में हुए ये 6 बडे़ ऐलान

RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार 1 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने बुधवार को रेपो रेट को 5.50% पर बरकरार रखने का फैसला किया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने यह फैसला सर्वसम्मति से लिया है। MPC की बैठक के बाद आयोजित एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर और जीडीपी ग्रोथ के अनुमानों की जानकारी दी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 01, 2025 पर 11:05 AM
RBI MPC Meet: रेपो रेट से लेकर शेयर के बदले लोन तक, RBI की बैठक में हुए ये 6 बडे़ ऐलान
RBI MPC Meet: RBI ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाकर 6.8% कर दिया है

RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार 1 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने बुधवार को रेपो रेट को 5.50% पर बरकरार रखने का फैसला किया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने यह फैसला सर्वसम्मति से लिया है। MPC की बैठक के बाद आयोजित एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर और जीडीपी ग्रोथ के अनुमानों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ट्रंप टैरिफ के संभावित असर की भी बात की। आइए RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में हुए 5 बड़े ऐलानों को जानते हैं-

1. रेपो रेट 5.50% पर बरकरार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने बुधवार को रेपो रेट को 5.50% पर स्थिर रखने का फैसला किया। यह फैसला पूरी तरह से बाजार और अर्थशास्त्रियों की उम्मीदों के मुताबिक रहा। आरबीआई ने रेपो रेट में आखिरी बार जून 2025 में 0.50% (50 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की थी।

2. मॉनिटरी पॉलिसी का न्यूट्रल रुख

RBI ने मॉनिटरी पॉलिसी के रुख को ‘तटस्थ’ (neutral) बनाए रखा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि आगे चलकर न तो अचानक दरों में बढ़ोतरी की संभावना है और न ही कटौती की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें