RBI MPC Meeting 2024 Live: CPI लगातार डिसइनफ्लेशनरी ट्राजेक्टरी पर
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "विकास और महंगाई से संबंधित घटनाक्रम हमारी उम्मीदों के अनुसार सामने आ रहे हैं। जब वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 7.2% की अनुमानित जीडीपी वृद्धि साकार होगी तो यह लगातार चौथा वर्ष होगा, जब विकास दर 7% या उससे अधिक होगी। हेडलाइन CPI लगातार डिसइनफ्लेशनरी ट्राजेक्टरी पर है। मौद्रिक नीति ने इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह 2022-23 की पहली तिमाही और 2023-24 की चौथी तिमाही के बीच हेडलाइन मुद्रास्फीति में 2.3 प्रतिशत अंकों की गिरावट से स्पष्ट है। आपूर्ति-पक्ष के विकास और सरकारी उपायों ने भी हेडलाइन मुद्रास्फीति के इस संयम में योगदान दिया है।
हालांकि, बार-बार खाद्य मूल्य झटकों ने डिसइनफ्लेशनरी प्रक्रिया को धीमा कर दिया। हमारे अनुमानों के अनुसार, 2024-25 की दूसरी तिमाही में हेडलाइन मुद्रास्फीति में कुछ सुधार दिखने की संभावना है, लेकिन अनुकूल बेस इफेक्ट्स के कारण यह एक बार ही हो सकता है और तीसरी तिमाही में रिवर्स हो सकता है। यह स्पष्ट है कि दूसरी तिमाही में मुख्य मुद्रास्फीति घटकर लगभग 3.8% रह जाएगी और उसके बाद इसमें पुनः वृद्धि होगी।