Vibrant Gujarat Global Summit 2024 in Gandhinagar: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बुधवार को कहा कि उनकी कंपनी "एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी"। उन्होंने कहा कि वह एक "प्राउड गुजराती" हैं। दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने यह बयान गांधीनगर में 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भारतीय इतिहास का सबसे सफल प्रधानमंत्री बताया।
