यूक्रेन पर रूस के अटैक की खबर ने गुरुवार सुबह भारत सहित कई एशियाई देशों के लोगों को दहला दिया। यूक्रेन के निर्दोष नागरिकों पर हवाई हमले की तस्वीरें विचलित करने वाली थीं। इस हमले के बाद अब न सिर्फ यूक्रेन और पूर्वी यूरोप बल्कि अमेरिका और दूसरे देशों के लोगों के मन में यह सवाल है कि आगे क्या होगा?
