Anand Subramaniam : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) ने 25 फरवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी आनंद सुब्रमण्यन (Anand Subramanian) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने कुछ हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स को एक्सचेंज के नेटवर्क सर्वर्स तक कथित अनुचित पहुंच देने के मामले की जांच में आगे बढ़ने के साथ यह कार्रवाई की है।
देर रात हुई सुब्रमण्यन की गिरफ्तारी
अचानक हुए इस घटनाक्रम से जुड़ी खबरों से पता चला है कि एनएसई के ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर और पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण के एडवाइजर सुब्रमण्यन को सीबीआई ने बीती देर रात गिरफ्तार किया। सुब्रमण्यन को एनएसई केस (NSE case) में शामिल होने को लेकर चेन्नई से गिरफ्तार किया गया था।
सुब्रमण्यन 1 अप्रैल, 2013 से चीफ स्ट्रैटजिक एडवाइजर थे और बाद में उनका पद बदलकर ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर और चित्रा रामकृष्ण का एडवाइजर कर दिया गया। इस पद पर वह 1 अप्रैल, 2015 से 21 अक्टूबर, 2016 तक रहे।
कोलेकेशन फैसिलिटी के दुरुपयोग का है मामला
सीबीआई ने हाल में चित्रा रामकृष्ण, आनंद सुब्रमण्यन और रवि नारायण से पूछताछ की थी। इन सभी से इस मामले में 2018 में सामने आए मिलीभगत से जुड़े नए फैक्ट्स के साथ मुंबई और दिल्ली में पूछताछ की गई थी, जिसमें कुछ प्राइवेट इंडिविजुअल्स, एनएसई (NSE) और सेबी (SEBI) के अज्ञात अधिकारियों को एनएसई के सर्वर की तरजीही पहुंच और कोलोकेशन फैसिलिटी के दुरुपयोग का आरोपी बनाया गया था।
सीबीआई ने हाल में सेबी (SEBI) कार्यालय का दौरान किया और डॉक्यूमेंट्स हासिल किए थे।