यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) शामिल हैं। 44 साल के जेलेंस्की देखने में स्मार्ट हैं और ब्रेव हैं। सबसे बड़ी बात यह कि एक सच्चे नायक की तरह वह रूस के हमले का बहादुरी से सामना कर रहे हैं। कुछ लोग उन पर यूक्रेन को युद्ध की आग में धकेलने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, यह कितना सच है कहना मुश्किल है। वह लगातार ट्वीट कर अपनी बातें यूक्रेन के नागरिकों तक पहुंचा रहे हैं। उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं जेलेंस्की।
