Get App

Russia-Ukraine Crisis: प्रतिबंधों से रूस की इकोनॉमी बेहाल, जानिए किस सेक्टर पर पड़ा कितना असर

अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों का बड़ा असर रूस की एयरलाइंस इंडस्ट्री पर पड़ा है। रूस की एयरलाइंस एरोफ्लोट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे यह यूरोपीय देशों, इंग्लैंड और कनाडा के लिए उड़ान नहीं भर सकती

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 1:37 PM
Russia-Ukraine Crisis: प्रतिबंधों से रूस की इकोनॉमी बेहाल, जानिए किस सेक्टर पर पड़ा कितना असर
रूस के फाइनेंशियल सेक्टर पर प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है। रूस की मुद्रा रूबल में बड़ी गिरावट आई है। इसे और गिरने से बचाने के लिए रूस के केंद्रीय बैंक ने मुख्य ब्याज दर को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

यूक्रेन पर रूस का हमला 8 दिन से जारी है। इस बीच अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें ज्यादातर आर्थिक प्रतिबंध हैं। रूस की इकोनॉमी पर इनका असर पड़ता दिख रहा है। आइए जानते हैं अब तक अमेरिका और यूरोपीय देशों ने क्या-क्या प्रतिबंध लगाए हैं। हम यह भी जानेंगे कि इनका रूस में अलग-अलग सेक्टर पर कितना असर पड़ रहा है।

रूस के फाइनेंशियल सेक्टर की कमर टूटी

सबसे कड़े प्रतिबंध रूस के फाइनेंशियल सेक्टर पर लगाए गए हैं। यूरोपीय यूनियन ने बुधवार को रूस के बैंकों को SWIFT Messaging System से बाहर कर दिया। यह मनी ट्रांसफर का बहुत ही आसान, इफेक्टिव और सुरक्षित पेमेंट गेटवे है। इस बैन के बाद रूस के सबसे बैंक सबेरबैंक ने बुधवार को कहा कि वह यूरोपीय मार्केट से बाहर जा रहा है। यूरोपीय यूनियन ने रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) में भी नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने भी कहा है कि वह आरडीआईएफ में नया निवेश नहीं करेगा।

अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (EU) ने सोमवार को रूस के केंद्रीय बैंक पर रोक लगा दी। इससे अमेरिका में रूसी केंद्रीय बैंक के सभी एसेट्स फ्रिज हो गए हैं। इसका असर यह होगा कि रूस का केंद्रीय बैंक अपनी मुद्रा रूबल को सपोर्ट नहीं कर पाएगा। वह इसे मजबूती देने के लिए अपने विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। कनाडा और जापान ने भी रूस के केंद्रीय बैंक पर बैन लगाने का ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें