Get App

Russian Attacks Impact: रूस के स्टॉक मार्केट्स में आई कितनी बड़ी गिरावट?

रूस में गुरुवार को बॉन्ड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई। इससे 10 साल के बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 15 फीसदी पर पहुंच गई। एक दिन पहले यह यील्ड 11 फीसदी से कम थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 5:40 PM
Russian Attacks Impact: रूस के स्टॉक मार्केट्स में आई कितनी बड़ी गिरावट?
रूस की मुद्रा रूबल में भी गुरुवार को बड़ी गिरावट आई। रूस की बड़ी कंपनियों के शेयर भी युद्ध की खबर से लुढ़क गए। रूस की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी गमप्रोम के शेयर 33 फीसदी तक गिर गए। लुकऑयल र नोवाटेक के शेयर 20-20 फीसदी गिर गए

रूस के स्टॉक मार्केट्स (Russian Stock Markets) में गुरुवार को इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट आई। रूस ने गुरुवार को पौ फटते ही यूक्रेन पर हमला कर दिया। इसका सीधा असर रूस के स्टॉक मार्केट्स पर पड़ा। शुरुआती कारोबार में रूस का मोएक्स इंडेक्स (MOEX Index) 45 फीसदी तक लुढ़क गया। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार आया। भारतीय समय के अनुसार शाम 5:14 बजे मोएक्स करीब 32 फीसदी गिरकर 2780 अंक पर था।

रूस की मुद्रा रूबल में भी गुरुवार को बड़ी गिरावट आई। रूस की बड़ी कंपनियों के शेयर भी युद्ध की खबर से लुढ़क गए। रूस की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी गमप्रोम के शेयर 33 फीसदी तक गिर गए। लुकऑयल र नोवाटेक के शेयर 20-20 फीसदी गिर गए। रूबल के डॉलर के मुकाबले गिरकर 89 के स्तर पर आ जाने के बाद मॉस्को एक्सचेंज को थोड़े समय के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, रूस के सेंट्रल बैंक के हस्तक्षेप के बाद यह कुछ हद तक संभलने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine war Impact: आपने एक्सपर्ट्स की यह राय मान ली तो होंगे मालामाल

रूस में गुरुवार को बॉन्ड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई। इससे 10 साल के बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 15 फीसदी पर पहुंच गई। एक दिन पहले यह यील्ड 11 फीसदी से कम थी। रूस के मार्केट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और पश्चिमी देशों से सख्त प्रतिबंध का अनुमान है। अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड ने बुधवार को कुछ प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन, गुरुवार को यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें