Russia-Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के शीर्ष अरबपतियों की संपत्ति पिछले कुछ हफ्तों में 80 बिलियन डॉलर (करीब 6.1 लाख करोड़ रुपये) घट गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि रूस पर लगे प्रतिबंधों का असर बढ़ने के साथ अभी इनके संपत्ति में और गिरावट देखने को मिलेगी।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण बाद मची आर्थिक उथल-पुथल ने हाल के हफ्तों में रूस के 20 सबसे अमीर अरबपतियों की संपत्ति की वैल्यू करीब एक तिहाई हिस्सा घटा दी है।
रूस के कुलीन वर्गों पर, वहां की मुद्रा रूबल व अर्थव्यवस्था में गिरावट और यूक्रेन मामले में रूस के खिलाफ ग्लोबल आक्रोश ने दुनिया भर में रूसी कारोबारियों/बिजनेसमैन के लिए दुनिया के दरवाजे तेजी से बंद कर दिए है।
रूस के अरबपतियों की दो आलीशान यॉट को पिछले दिनों यूरोप में जब्त किया गया है। इसमें एक रूसी अरबपति अलशीर उस्मानोव की 500 फीट लंबी यॉट और दूसरी रूसी बिजनेसमैन इगोर सेचिन की 280 फुट लंबी यॉट शामिल है।
इस बीच एक ब्रिटिश मंत्री ने यूनाइटेड किंगडम में रूसी संपत्तियों को जब्त करने की मांग छेड़ रहा है। वहीं एक ग्लोबल टास्क फोर्स भी बनी है, जिसका काम रूस की तरफ से मंजूरी पाने वाले कंपनियों को खोजना और उन्हें जब्त करने शामिल है।
रूसी विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तो आर्थिक प्रतिबंधों के सिर्फ असर दिखने शुरू हुए हैं और रूसी अरबपतियों को नुकसान अभी और बढ़ सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय यूनियन ने सोमवार को उस्मानोव पर प्रतिबंध लगा लिया और ऐसी अटकलें है कि अमेरिका भी जल्द ही उनपर बैन लगा सकता है।
इस बैन का चलते उस्मानोव की संपत्ति 1.7 बिलियन डॉलर घटकर 19.5 बिलियन डॉलर पर आ गई। रूस के सबसे अमीर व्यक्ति व्लादिमीर पोटानिन है। यूरोपीय यूनियन ने अभी तक इन पर बैन नहीं लगाया है, फिर भी पिछले कुछ हफ्तों में इनकी संपत्ति करीब एक चौथाई घटकर 25 बिलियन डॉलर पर आ गई है।
रूस के अरबपतियों में सबसे ज्यादा संपत्ति गेन्नेडी टिमचेंको की घटी है, जो वोल्गा समूह के मालिक है। डॉलर के वैल्यू में, पिछले कुछ हफ्तों में गेन्नेडी टिमचेंको की संपत्ति 22 अरब डॉलर से घटकर 11 अरब डॉलर पर आ गई है। इसी तरह रूसी गैस कंपनी नोवाटेक के CEO लियोनिद मिखेलसन की संपत्ति करीब 10.5 अरब डॉलर घटी है और उनके पास अब 22 अरब डॉलर की संपत्ति बची है।
फोर्ब्स के अनुसार, हाल के हफ्तों में कम से कम 12 रूसी अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। इसका मतलब है कि इनकी संपत्ति अब अरबों में न होकर करोड़ों में रह गई है।