Snapchat layoff: बिजनेस रिस्ट्रक्चर के नाम पर 1280 कर्मचारियों को निकालेगी स्नैपचैट

Snapchat Layoff: स्नैप इंक में फिलहाल करीब 6,500 कर्मचारी काम करते हैं, इस तरह 20 फीसदी कर्मचारियों का मतलब 1,300 कर्मचारी है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 10:40 PM
स्नैप इंक में बुधवार 31 अगस्त से छंटनी का सिलसिला शुरू होगा

सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट (Snapchat) बनाने वाली कंपनी स्नैप इंक (Snap Inc) अपने 20 फीसदी कर्मचारियों को निकालने (Layoffs) की तैयारी कर रही है। द वर्ज ने एक रिपोर्ट में बताया कि कंपनी हफ्तों से इस छंटनी की योजना बना रही थी। स्नैप इंक में फिलहाल करीब 6,500 कर्मचारी काम करते हैं, इस तरह 20 फीसदी कर्मचारियों का मतलब 1280 कर्मचारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्नैप इंक में बुधवार 31 अगस्त से छंटनी का सिलसिला शुरू होगा। सबसे अधिक नौकरियां मिनी (Minis) सेक्शन में जाएंगी, जो स्नैपचैट ऐप चलने वाले थर्ड-पार्टी की तरफ से बनाए छोटे ऐप हैं। इसके अलावा जेनली (Zenly) से भी काफी कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। बता दें कि स्नैपचैट ने साल 2017 में सोशल मैपिंग के लिए जेनली का अधिग्रहण किया था।

इस बीच एक अलग खबर के मुकाबिक, स्नैप इंक के चीफ बिजनेस ऑफिसर जेरेमी गोरमैन और इसके यूएस-वाइस प्रेसिडेंट पीटर नायलर दोनों ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। ये दोनों एग्जिक्यूटिव अब स्ट्रीमिंग ऐप नेटफ्लिक्स (NetFlix) को ज्वाइन करेंगे, जहां ये उसके एडवर्टाइजिंग बिजनेस एडएज (AdAge) को बढ़ाने पर काम करेंगे।


यह भी पढें- क्या आप जानते हैं नितिन कामत, अशनीर ग्रोवर और विजय शेखर शर्मा जैसे फिनटेक फाउंडर्स की कितनी है सैलरी

इस बीच बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार खुलने से पहले प्री-मार्केट सेशन में स्नैपचैट के शेयर 7.3 फीसदी गिर गए। कंपनी के ऐड रेवेन्यू में कमी आने के बीच इसके शेयरों की कीमत इस साल अब तक करीब 79 फीसदी लुढ़क चुकी है। बिजनेस को लेकर अनिश्चितता को देखते हुए स्नैपचैट ने जुलाई में निवेशकों को कहा कि वह मौजूदा तिमाही में कोई खास गाइडेंस नहीं मुहैया करा पाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।