दिग्गज जापानी इनवेस्टमेंट फर्म सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन (SoftBank Group Corp) ने ओयो होटल्स (Oyo Hotels) की वैल्यूएशन में 20 फीसदी से अधिक की गिरावट की है। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में जानकारी दी। सॉफ्टबैंक ने अपने बुक्स में ऐसे समय में OYO की वैल्यूएशन घटाई है, जब वह अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है।
