Get App

Sony ने Zee के साथ मर्जर किया रद्द, डील खत्म करने के लिए कंपनी को भेजा टर्मिनेशन लेटर

ZEE-Sony Merger: रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी सोनी ने सोमवार को ही ZEE को टर्मिनेशन लेटर भेजा है और वह दिन में किसी समय स्टॉक एक्सचेंजों को भी इस संबंध में सूचित कर सकती है। इसके साथ ही पिछले 2 सालों से दोनों कंपनियों के बीच मर्जर को लेकर जारी तमाम कोशिशों का अंत हो गया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 9:46 AM
Sony ने Zee के साथ मर्जर किया रद्द, डील खत्म करने के लिए कंपनी को भेजा टर्मिनेशन लेटर
Zee और सोनी करीब दो सालों से मर्जर पर काम कर रही थीं

सोनी ग्रुप (Sony Group) ने आधिकारिक तौर पर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Ltd) को बता दिया है कि वह अपनी भारतीय इकाई को उसके साथ मर्ज करने की योजना को रद्द करने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग ने सोमवार 22 जनवरी को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसके साथ ही पिछले 2 सालों से दोनों कंपनियों के बीच मर्जर को लेकर जारी तमाम कोशिशों का अंत हो गया है। यह Zee एटंरटेनमेंट के लिए एक झटका हो सकता है, जो पिछले कुछ समय से चुनौतियों का सामना कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी सोनी ने सोमवार को ही ZEE को टर्मिनेशन लेटर भेजा है और वह दिन में किसी समय स्टॉक एक्सचेंजों को भी इस संबंध में सूचित कर सकती है।

ब्लूमबर्ग की ओर से देख लेटर के मुताबिक, सोनी ने मर्जर की समझौते से जुड़ी शर्तों को पूरा नहीं करने को टर्मिनेशन का कारण बताया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच Zee के मौजूदा सीईओ पुनित गोयनका की भूमिका को लेकर मतभेद था।

दोनों कंपनियों के बीच पहले इस बात पर सहमति बनी थी कि मर्जर के बाद बनने वाली नई इकाई की अगुआई पुनीत गोयनका करेंगे। हालांकि अब SEBI की ओर से पुनीत गोयनका के कुछ एक्शन से जुड़ी जांच को देखते हुए सोनी इस बात के लिए तैयार नहीं हैं। यह दोनों दिग्गजों के बीच मर्जर डील टूटने का बड़ा कारण माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें