स्पाइसजेट के CFO आशीष कुमार का इस्तीफा, एयरलाइन ने डिप्टी CFO नियुक्त किया

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और फाइनेंस हेड आशीष कुमार ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने 16 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि कुमार अन्य अवसरों की तलाश के मकसद से कंपनी को अलविदा कह रहे हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कुमार की जगह जयकेश पोद्दार एयरलाइन के फाइनेंस हेड होंगे और उन्हें डिप्टी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर का पद दिया गया है

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 7:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SpiceJet हाल में पिछले वित्त वर्ष के लिए तीसरी और चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और फाइनेंस हेड आशीष कुमार ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने 16 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि कुमार अन्य अवसरों की तलाश के मकसद से कंपनी को अलविदा कह रहे हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कुमार की जगह जयकेश पोद्दार एयरलाइन के फाइनेंस हेड होंगे और उन्हें डिप्टी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर का पद दिया गया है। उनकी नियुक्ति 15 जुलाई, 2024 से प्रभावी हो गई है।

पोद्दार चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उनके पास अलग-अलग संस्थानों में 30 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने PwC, रिलायंस, महिंद्रा, गो एयर, स्पाइसजेट आदि कंपनियों में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने हॉस्पिटैलिटी और टेलीकॉम सेक्टर में भी काम किया है। शेयर बाजार में 16 जुलाई को एयरलाइन का स्टॉक 3.24 पर्सेंट की बढ़त के साथ 57.7 रुपये पर बंद हुआ।

स्पाइस जेट ने हाल में पिछले वित्त वर्ष के लिए तीसरी और चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। एयरलाइन दोनों तिमाही के लिए कंसोलिडिटेड नतीजों में पिछले साल के घाटे के मुकाबले अब मुनाफे में आ गई है। वहीं, मार्च तिमाही में एयरलाइन का स्टैंडअलोन मुनाफा साल दर साल के आधार पर 6 गुना बढ़ गया है। हालांकि एयरलाइन की आय में गिरावट देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।