Ashneer Grover ने किया ऐलान, BharatPe और Grofers के बाद 'अब तीसरा यूनिकॉर्न बनाने का आ गया टाइम'

अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने मंगलवार को अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर ऐलान किया कि वह एक और यूनिकॉर्न (Unicorn) कंपनी खड़ी करने के लिए तैयार हैं

अपडेटेड Jun 14, 2022 पर 4:45 PM
भारतपे (BharatPe) के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)

फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने मंगलवार को अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर ऐलान किया कि वह कारोबारी दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं और उनकी योजना एक और यूनिकॉर्न (Unicorn) कंपनी खड़ी करने की है। बता दें कि यूनिकॉर्न उन कंपनियों को कहते हैं, जिनकी मार्केट वैल्यूएशन 100 करोड़ डॉलर से अधिक हो जाती है। अशनीर ग्रोवर ने मंगलवार को किए एक ट्वीट में संकेत दिया कि उनका नया स्टार्टअप 'एक नए सेक्टर में क्रांति लाने वाला होगा।'

अशनीर इससे पहले भारतपे के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। भारतपे एक फिनटेक कंपनी है और अशनीर ने इसे शुरुआत से लेकर यूनिकॉर्न बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें भारतपे के चेहरे के तौर परे देखा जाता था। हालांकि बाद में उनके ऊपर कंपनी में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें भारतपे ने निकाल दिया। भारतपे ने पिछले साल अगस्त में यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया था।

भारतपे के पहले अशनीर ग्रोवर ग्रोफर्स (आज ब्लिकिंट) के साथ जुड़े थे। यह भी एक यूनिकॉर्न है। अशनीर ग्रोवर अगस्त 2017 तक भारतपे के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर थे।


यह पी पढ़ें- Multibagger Stock : 12 साल बाद अचानक बदले इस ऑटो स्टॉक के दिन, 18 दिन में दिया 146% रिटर्न

अशनीर ग्रोवर ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के मौके पर एक ट्वीट में कहा, "आज मैं 40 साल को हो गया। कुछ लोग कह सकते हैं कि मैं पूरी जिंदगी जी चुका है और इस जीवन बहुत से लोगों की तुलना में कहीं अधिक चीजों का अनुभव ले चुका हैं। मैंने कई पीढ़ियों के लिए वैल्यू बनाई है। हालांकि मेरे लिए यह अभी भी अधूरा काम है। अब एक और सेक्टर में नई चीज लाने का वक्त आ गया है। अब तीसरा यूनिकॉर्न बनाने का समय आ गया है।" अशनीर ने ट्वीट के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं-

अशनीर ग्रोवर ने नया स्टार्टअप शुरू करने की अपनी योजना के बारे में पिछले महीने भी बात की थी। उन्होंने चंडीगढ़ में आंत्रप्रेन्योर्स से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा था कि वह इनवेस्टर्स के साथ मिलकर बिजनेस नहीं शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं खुद के पैसे से अपना खुद का वेंचर शुरू करना चाहता हूं और उससे मुनाफा वाली कंपनी में बदलना चाहता हूं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।