Multibagger Stock : 12 साल बाद अचानक बदले इस ऑटो स्टॉक के दिन, 18 दिन में दिया 146% रिटर्न

हिंदुस्तान मोटर्स अपने उत्तरपारा और पीथमपुर डिवीजन में एम्बेस्डर (1500 और 2000 सीसी डीजल, 1800 सीसी पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी वर्जन) बनाती है

अपडेटेड Jun 14, 2022 पर 4:28 PM
Hindustan Motors का शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है

Hindustan Motors shares : हिंदुस्तान मोटर्स के शेयर पिछले एक दशक से ज्यादा वक्त से एक सीमित दायरे में बने हुए थे। हकीकत में, इनवेस्टर्स ने इस शेयर से काफी हद तक मुंह मोड़ रखा था। लेकिन अब लगभग 12 साल के बाद इस शेयर के दिन बदलते दिख रहे हैं। इस शेयर में पिछले 15 दिन से अपर सर्किट लगा हुआ है और मंगलवार को बीएसई पर शेयर लगभग 5 फीसदी की मजबूती के साथ 25.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो शेयर का पिछले लगभग 12 साल का उच्चतम स्तर है। 18 दिन में शेयर लगभग 146 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

52 हफ्ते के लो से दिया 265 फीसदी रिटर्न

14 जून, 2022 को बीएसई पर दोपहर 1.50 बजे 1,34,507 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। हिंदुस्तान मोटर्स के शेयर ने 22 सितंबर, 2021 को 7 रुपये का 52 हफ्ते का लो छूआ था। इस प्रकार शेयर 25.55 रुपये की मौजूदा कीमत के साथ 52 हफ्ते के लो से 265 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वर्तमान में Hindustan Motors का मार्केट कैप 532 करोड़ रुपये है।


क्या Asian Paints के बिगड़ गए हैं दिन? इन 2 फैक्टर्स से 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा शेयर

ये गाड़ियां बनाती है कंपनी

कंपनी अपने उत्तरपारा और पीथमपुर डिवीजन में एम्बेस्डर (1500 और 2000 सीसी डीजल, 1800 सीसी पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी वर्जन) बनाती है। साथ ही कंपनी 1 टन पेलोड वारा लाइट कमर्शियल व्हीकल मिनी ट्रक विनर (2000 सीसी डीजल और सीएनजी) भी बनाता है।

Hindustan Motors का शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। साथ ही 18 दिन में शेयर 146.15 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

LIC ने इस NBFC कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाकर की 7%, जानिए शेयर का कैसा रहा है प्रदर्शन

एक महीने में दिया 132 फीसदी रिटर्न

शेयर आज 5 फीसदी की बढ़त के साथ 25.55 रुपये के स्तर पर है। स्टॉक पिछले पांच दिन में 21.43 फीसदी बढ़ चुका है और एक महीने में लगभग 132.88 फीसदी मजबूत हो चुका है।

स्टॉक वर्तमान में 28.53 के पीई पर कारोबार कर रहा है, जो ज्यादा वैल्यूएशन है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्टॉक को लंबी अवधि के लिए अच्छा दांव नहीं माना जा सकता। 92 रुपये के हाल के आरएसआई इंडिकेटर के मुताबिक, स्टॉक में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।