Get App

Ashneer Grover ने किया ऐलान, BharatPe और Grofers के बाद 'अब तीसरा यूनिकॉर्न बनाने का आ गया टाइम'

अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने मंगलवार को अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर ऐलान किया कि वह एक और यूनिकॉर्न (Unicorn) कंपनी खड़ी करने के लिए तैयार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2022 पर 4:45 PM
Ashneer Grover ने किया ऐलान, BharatPe और Grofers के बाद 'अब तीसरा यूनिकॉर्न बनाने का आ गया टाइम'
भारतपे (BharatPe) के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)

फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने मंगलवार को अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर ऐलान किया कि वह कारोबारी दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं और उनकी योजना एक और यूनिकॉर्न (Unicorn) कंपनी खड़ी करने की है। बता दें कि यूनिकॉर्न उन कंपनियों को कहते हैं, जिनकी मार्केट वैल्यूएशन 100 करोड़ डॉलर से अधिक हो जाती है। अशनीर ग्रोवर ने मंगलवार को किए एक ट्वीट में संकेत दिया कि उनका नया स्टार्टअप 'एक नए सेक्टर में क्रांति लाने वाला होगा।'

अशनीर इससे पहले भारतपे के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। भारतपे एक फिनटेक कंपनी है और अशनीर ने इसे शुरुआत से लेकर यूनिकॉर्न बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें भारतपे के चेहरे के तौर परे देखा जाता था। हालांकि बाद में उनके ऊपर कंपनी में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें भारतपे ने निकाल दिया। भारतपे ने पिछले साल अगस्त में यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया था।

भारतपे के पहले अशनीर ग्रोवर ग्रोफर्स (आज ब्लिकिंट) के साथ जुड़े थे। यह भी एक यूनिकॉर्न है। अशनीर ग्रोवर अगस्त 2017 तक भारतपे के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें