Get App

Amazon और Flipkart ने चुनिंदा कैटेगरी में घटाया सेलर कमीशन, बढ़ते कंपटीशन के बीच लिया फैसला

यह फैसला दोनों प्लेटफॉर्म ने एक महीने पहले ही अपनी फेस्टिव सीजन सेल खत्म होने के बाद लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2021 पर 2:28 PM
Amazon और Flipkart ने चुनिंदा कैटेगरी में घटाया सेलर कमीशन, बढ़ते कंपटीशन के बीच लिया फैसला
Amazon Flipkart ने घटाया सेलर्स कमीशन

भारत की दो प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों- Amazon और वॉलमार्ट की flipkart ने अपने प्लेटफॉर्म पर सेलर से मिलने वाले कमीशन को घटा दिया है। Moneycontrol को इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि ये फैसला बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच लिया गया है। फ्लिपकार्ट ने जहां 300 रुपए से कम कीमत वाले प्रोडक्ट के लिए सेलर्स से कोई कमिशन नहीं लेने का वादा किया है, तो वहीं Amazon इस रेंज के प्रोडक्ट के लिए सेलर्स से फ्लैट 2% कमीशन लेगा।

इसके अलावा Flipkar पर 500 रुपए और Amazon पर 1000 रुपए की रेंज के कुछ प्रोडक्ट भी इस ऑफर के तहत आएंगे। इस कैटेगरी में ज्यादातर कपड़े, फैशन, ज्वेलरी और खिलौने शामिल हैं।

यह फैसला दोनों प्लेटफॉर्म ने एक महीने पहले ही अपनी फेस्टिव सीजन सेल खत्म होने के बाद लिया है। क्योंकि इस बीच एक युवा प्रतिद्वंद्वी और सॉफ्टबैंक समर्थित Meesho के नॉन-ब्रांडेड फैशन कैटेगरी वॉल्यूम बढ़ोतरी देखी गई है।

कंसल्टेंसी फर्म रेडसीर कंसल्टिंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मीशो ने फेस्टिव सीजन सेल के दौरान किफायती और वैल्यू ऑफरिंग के दम पर फैशन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। अक्टूबर में सेल के पहले हफ्ते के दौरान, फैशन कैटेगरी ने ओवरऑल ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) का लगभग 17% योगदान दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें