Get App

BharatPe विवाद में नया मोड़, अशनीर ग्रोवर ने भाविक कोलाडिया पर लगाया सबसे बड़ी डेटा चोरी का इल्जाम

BharatPe के पूर्व कोफाउंडर अशनीर ग्रोवर ने अपने साथी और भारतपे के पूर्व सीईओ भाविक कोलाडिया पर भारत की सबसे बड़ी डाटा चोरी करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर अशनीर ने नेशनल पेमेंट काउंसिल को एक मेल भी लिखा है। अपने मेल में अशनीर ने लिखा कि कोलाडिया भारत पे को भुनाने का मौका देना एक बड़ी और गंभीर गलती थी। उसने भारत में अभी तक की सबसे बड़ी डेटा चोरी को अंजाम दिया है। भाविक को पहले अमेरिका में भी क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराया गया था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 09, 2023 पर 5:59 PM
BharatPe विवाद में नया मोड़, अशनीर ग्रोवर ने भाविक कोलाडिया पर लगाया सबसे बड़ी डेटा चोरी का इल्जाम
BharatPe विवाद में नया मोड़, अशनीर ग्रोवर ने भाविक कोलाडिया पर लगाया सबसे बड़ी डेटा चोरी का इल्जाम

BharatPe के पूर्व कोफाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने अपने साथी कोफाउंडर और मौजूदा वक्त में OTPless के सीईओ भाविक कोलाडिया पर डेटा चोरी करने का आरोप लगाया है। अशनीर ने नेशनल पेमेंट काउंसिल और BharatPe के इंडिपेंडेट डायरेक्टर कौशिक दत्ता को लिखे एक ईमेल में भाविक कोलाडिया पर डाटा चोरी करने का आरोप लगाया है।

अपने मेल में क्या लिखा अशनीर ने

अपने मेल में अशनीर ने लिखा कि कोलाडिया को भारत पे को भुनाने का मौका देना एक बड़ी और गंभीर गलती थी। उसने भारत में अभी तक की सबसे बड़ी डेटा चोरी को अंजाम दिया है। भाविक को पहले अमेरिका में भी क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराया गया था। जहां पर उसे 18 महीनों तक नजरबंद रखने के बाद भारत वापस भेज दिया गया था। भारत में, उसके खिलाफ दिल्ली हवाई अड्डे पर एक प्राथमिकी भी दर्ज है क्योंकि उसने जाली टिकट पर गुजरात की यात्रा करने का प्रयास किया था। अशनीर ने अपने ईमेल में आरोपों से जुड़े दस्तावेजों को भी संलग्न किया है।

भाविक ने अशनीर के आरोपों को बताया झूठा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें