Get App

Ashneer Grover शुरू कर रहे हैं नई कंपनी, जानिए क्या होगा नई कंपनी का नाम

अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि अशनीर ग्रोवर अपनी कंपनी के साथ किस सेक्टर में एंट्री करने जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2022 पर 1:14 AM
Ashneer Grover शुरू कर रहे हैं नई कंपनी, जानिए क्या होगा नई कंपनी का नाम
अशनीर इससे पहले फिनटेक कंपनी भारतपे के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर थे

भारतपे (BharatPe) से जुड़े विवादों को पीछे छोड़ते हुए अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर (Madhuri Jain Grover) ने 'थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड (Third Unicorn Private Limited)' नाम से एक नई कंपनी रजिस्टर कराई है। कंपनियों से जुड़ी इनफॉर्मेशन रखने वाले प्लेटफॉर्म Tofler को मिले डेटा से यह जानकारी मिली है।

अशनीर ने बीते 14 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर एक ट्वीट में कहा था, "आज मैं 40 साल का हो गया। कुछ लोग कहेंगे कि मैंने पूरी जिंदगी ली है और कई लोगों से ज्यादा चीजों को अनुभव किया है। आने वाली पीढ़ियों के लिए वैल्यू जेनरेट की है।"

उन्होंने आगे अपनी नई कंपनी के नाम का संकेत देते हुए कहा था, "अब एक और सेक्टर में हलचल मचाने का वक्त आ गया है। अब थर्ड यूनिकॉर्न का वक्त आ गया है।" हालांकि उस वक्त शायद ही कोई अंदाजा लगा पाया था कि अशनीर थर्ड यूनिकॉर्न के जरिए अपने नई कंपनी के नाम की ओर इशारा कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें