Get App

Ashneer Grover ने BharatPe बोर्ड पर किया पलटवार, कहा-आरोपों से स्तब्ध हूं, लेकिन सरप्राइज नहीं

BharatPe के पूर्व एमडी Ashneer Grover ने कंपनी के फ्रॉड और फाइनेंशियली गलत काम करने के आरोपों को बकवास करार देते हुए कहा, मेरे लिए सिर्फ मेरे सपने ही बड़े हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 2:18 PM
Ashneer Grover ने BharatPe बोर्ड पर किया पलटवार, कहा-आरोपों से स्तब्ध हूं, लेकिन सरप्राइज नहीं
अशनीर ग्रोवर, फाउंडर, भारतपे

Ashneer Grover : अशनीर ग्रोवर ने बुधवार को भारतपे (BharatPe) के बोर्ड के आरोपों पर तगड़ा पलवार किया। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा उन पर और परिवार पर खुद को “संपन्न बनाने और अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए पैसा जुटाने के क्रम में” लगाए गए फ्रॉड और फाइनेंशियल गलत कार्यों (financial misdoing) के आरोपों से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि एक बात जो उनके लिए लैविश (भव्य) हैं, वे उनके सपने हैं।

स्टेटमेंट के पर्सनल नेचर से स्तब्ध हूं

उन्होंने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा, “मैं कंपनी के स्टेटमेंट के पर्सनल नेचर से स्तब्ध हूं, लेकिन मुझे इस पर कोई आश्चर्य नहीं है। ऐसा व्यक्तिगत नफरत और छोटी सोच से ही संभव है।” उन्होंने कहा, “मेरे लिए मेरे सपने और कड़ी मेहनत और प्रयासों के जरिए उन्हें पूरा करने की क्षमता ही लैविश है।”

भारतपे ने लगाए फंड के दुरुपयोग के आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें