Swiggy Valuation: अमेरिका स्थित मनी मैनेजर Baron Capital ने फूड एग्रीगेटर स्विगी में अपनी हिस्सेदारी की वैल्यूएशन को बढ़ाकर 8.72 करोड़ डॉलर आंका है। इससे इनडायरेक्ट तरीके से स्विगी की वैल्यूएशन बढ़कर 12.16 डॉलर हो जाती है। स्विगी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। Baron Capital की स्विगी में हिस्सेदारी 2022 की शुरुआत में 7.67 करोड़ डॉलर थी, जब एक फंडिंग राउंड के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 10.7 अरब डॉलर हो गई थी।
