स्टार्टअप की शुरुआत से पहले इन बातों का रखें ध्यान, सफल होने के लिए करना होगा ये काम, जानें एक्सपर्ट डॉ. विवेक बिंद्रा की राय

भारत में 95% से ज्यादा स्टार्टअप के शुरू होने के एक साल के अंदर ही बंद हो जाने का यही कारण है कि लोग या तो इस तथ्य को नहीं जानते या फिर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखने से पहले आपको कुछ अहम बातों में या तो निपुण होना पड़ेगा या फिर उनको सीखना पड़ेगा। इसके साथ ही क्या करना है और क्या नहीं इसका भी ज्ञान होना बहुत जरूरी है।

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 9:05 PM
स्टार्टअप की शुरुआत के लिए जानें एक्सपर्ट डॉ. विवेक बिंद्रा की राय

अगर आपको लगता है कि सिर्फ एक अच्छा बिजनेस आईडिया (Business Idea) ही एक स्टार्टअप (Startup) शुरू करने के लिए पर्याप्त कारण है, तो ये आपकी गलतफहमी है। एक स्टार्टअप सिर्फ तभी सफल हो सकता है, जब वो आपके कस्टमर की किसी न किसी समस्या का समाधान करने की क्षमता रखता हो। भारत में 95% से ज्यादा स्टार्टअप के शुरू होने के एक साल के अंदर ही बंद हो जाने का यही कारण है कि लोग या तो इस तथ्य को नहीं जानते या फिर इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखने से पहले आपको कुछ अहम बातों में या तो निपुण होना पड़ेगा या फिर उनको सीखना पड़ेगा। इसके साथ ही क्या करना है और क्या नहीं इसका भी ज्ञान होना बहुत जरूरी है।

तो चलिए पहले क्या करना है और क्या नहीं को थोड़ा इसे समझ लेते हैं।


अपने कस्टमर को पहचानें

अपने ग्राहक को अच्छे से समझे बिना, उनकी पसंद और नापसंद को जाने बिना, कोई भी स्टार्टअप शुरू करना गलत होगा। साथ ही साथ यह भी जानना जरूरी है की उनकी जरूरतें क्या हैं।

बाधित करने को लक्ष्य बनाओ

जो भी प्रोडक्ट या सर्विस आप लोगों को बेचने की सोच रहे हैं, ध्यान रखिये कि एक तो उसमें नयेपन के जरिए एंट्री के साथ ही बाजार को बाधित कर देने कि क्षमता हो।

बहुत कुछ एक साथ मत बेचिए

हमेशा बेहतर होगा कि आप एक बार में कई सारी चीजें या सेवाएं बेचने की कोशिश न करें। कोई एक प्रोडक्ट या सर्विस को चुनिए, जो आपको लगता है कि वह आपके कस्टमर को जरूर पसंद आएगा और उससे अपने स्टार्टअप की शुरुआत करें।

हर कोई आपका ग्राहक नहीं है

स्टार्टअप की शुरुआत में ही एक साथ कई मार्केट में प्रवेश करना एक गलत रणनीति हो सकती है। पहले एक मार्किट से शुरू कर, उसको ठीक से समझने की कोशिश करें, जैसे कि वहां आपके प्रतियोगी कौन हैं, वो क्या कर रहे हैं, और आपके ग्राहक वहां कौन हैं? ये सब समझने के बाद ही किसी नई मार्किट में एंट्री करने का सोचें।

पहले से रणनीति बनाएं

स्टार्टअप शुरू करने से पहले ही उसकी पूरी रणनीति और परियोजना बनाने में विफल हो कर आप सिर्फ उसके विफल होने कि योजना बना रहे हैं। एक अच्छी और संपूर्ण रणनीति पहले से बना कर आप किसी भी अनदेखी चुनौती का सफलता से सामना करने में सक्षम होते हैं।

शेयरधारकों की बगावत रोकने के लिए Byju's ने नए निवेशकों से साधा संपर्क, 1 अरब डॉलर जुटाने की कोशिश

स्टार्टअप शुरू करने से पहले आपको इन स्किल्स में निपुण होना भी बहुत जरूरी है।

आर्थिक या वित्तीय मैनेजमेंट

किसी भी तरह के व्यापर को शुरू करने से पहले ये जरूरी है कि आपके पास हर तरह की आर्थिक कठिनाओं का सामना करने की क्षमता हो। इसके लिए आपका फाइनेंशियल मैनेजमेंट में निपुण होना बहुत जरूरी है। इस बात को सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि आपका लिया हर वित्तीय फैसला आपकी कंपनी के लॉन्ग टर्म टारगेट से मेल खाता हो।

टाइम मैनेजमेंट

एक व्यवसायी के लिए बहुत जरूरी है कि वह समय की कीमत को अच्छे से समझता हो। आपको हर किसी की तरह पूरे दिन में सिर्फ 24 घंटे ही मिलते हैं और आप इस समय को कैसे और कहां निवेश करते हैं, वही फैसला करेगा कि आपका स्टार्टअप और आप खुद किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

सेल्स एंड मार्केटिंग

आप जो वस्तु या सामान बेचना चाहते है, वो चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो उसको बेचने में आपको सेल्स और मार्केटिंग में माहिर होना ही चाहिए, क्योंकि वो अपने आप नहीं बिकेगा। इस महारत से आपको अपने कस्टमर तक पहुंचने और उसको लॉन्ग टर्म के लिए बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

लीडरशिप स्किल

अपने ऑफिस के लोगों, अपने स्टेक होल्डर्स, और विक्रेताओं से एक गहरा भावपूर्ण रिश्ता कायम रखने के साथ-साथ, एक अच्छे लीडर को यह भी आना चाहिए कि वह अपनी बात को पूर्ण स्पष्टता और संवेदना के साथ कह और समझा सके।

अनुकूलता

इन सब के साथ-साथ आपके पास अनुकूलता का होना भी बहुत जरूरी है। सिर्फ तभी आप बिजनेस वातावरण में दिख रहे या अपेक्षित बदलावों के लिए तैयार हो पाएंगे।

इस लेख के लेखक डॉ. विवेक बिंद्रा हैं। वह दुनिया के प्रमुख प्रेरक वक्ताओं में से एक, विशिष्ट स्टार्टअप गुरु और बड़ा बिजनेस के फाउंडर और CEO हैं। डॉ. बिंद्रा कई सालों से उन लोगों की मदद करते आ रहे हैं, जो अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।