फिनटेक सेक्टर की यूनिकॉर्न कंपनी भारतपे (BharatPe) ने एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) के पूर्व एग्जिक्यूटिव्स नलिन नेगी (Nalin Negi) को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। भारतपे ने यह नियुक्ति ऐसे समय में की है, जब कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आने और शेयर बाजार में अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है।
BharatPe ने बुधवार 3 अगस्त को जारी एक बयान में कहा कि नलिन नेगी कंपनी के EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) को मार्च 2023 तक पॉजिटिव में लाने की दिशा में काम करेंगे। EBITDA कंपनी के मुनाफे को मापने का एक तरीका होता है। नेगी इसके अलावा भारतपे के IPO लाने की तैयारियों पर काम करेंगे। BharatPe ने कुछ समय पहले एक बयान में कहा था कि कंपनी अगले 18 से 24 महीनों के अंदर IPO लाने की सोच रही है।
नेगी ने इस मौके पर कहा, "अगले कुछ साल काफी रोमांचकारी होने वाले हैं क्योंकि कंपनी मुनाफे में आने के लक्ष्य के साथ IPO लॉन्च करने और भारत का पहला वास्तविक डिजिटल बैंक बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मैं सुहैल समीर (कंपनी के सीईओ) और भारतपे की पूरी लीडरशिप के साथ काम करने और भारतपे को ग्रोथ के अगले चरण में ले जाने को लेकर उत्साहित हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि भारतपे में एक शानदार सफलता की कहानी लिखेंगे। यह ऐसी कहानी होगी जिसे न्यू इंडिया में बार-बार पढ़ा जाएगा।"
बता दें कि नलिन नेगी, एसबीआई कार्ड्स के पूर्व सीएफओ हैं और कंपनी ने उनकी ही अगुआई में साल 2018 में अपना IPO लॉन्च किया था। नेगी ने मई में SBI कार्ड्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पद से इस्तीफा दिया था। SBI कार्ड्स में उनका आखिरी वर्किंग दिन 31 जुलाई था।
SBI कार्ड्स से पहले नलिन नेगी अमेरिकन एक्सप्रेस, EXL सर्विस इंडिया, नेस्ले इंडिया लिमिटेड और ITC लिमिटेड के साथ काम कर चुके हैं। भारतपे के चेयरमैन रजनीश कुमार भी SBI से हैं और वह बैंक के चेयरमैन रहे थे। भारतपे के अनुसार, नेगी कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुहैल समीर को रिपोर्ट करेंगे और फिनटेक फर्म के बोर्ड के साथ मिलकर काम करेंगे।
इससे एक दिन पहले खबर आई था कि भारतपे (BharatPe) के एक और को-फाउंडर भाविक कोलाडिया (Bhavik Koladiya) ने कंपनी छोड़ दी है। कोलाडिया ने कंपनी के मैनेजमेंट से असहमति का हवाला देते हुए फर्म से अपना नाता तोड़ा है। हालांकि वह भारतपे में अपना निवेश आगे भी बनाए रखेंगे।
भारतपे के एक और को-फाउंडर ने छोड़ी कंपनी
फिनटेक फर्म भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर भाविक कोलाडिया (Bhavik Koladiya) ने कंपनी छोड़ दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलाडिया ने कंपनी के मैनेजमेंट से असहमति का हवाला देते हुए फर्म से अपना नाता तोड़ा है। हालांकि वह भारतपे में अपना निवेश आगे भी बनाए रखेंगे। इससे पहले मार्च में जब भारतपे के एक और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover), करीब 3 महीने के लंबे विवाद के बाद कंपनी से अलग हुए थे