Taking Stock-उतार-चढ़ाव के बीच दायरे में रहा बाजार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने आज एक डबल बॉटम बनाया और डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडल बनाया जो एक पॉजिटिव संकेत है

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 7:03 PM
ट्रेडरों के लिए अब 17200 और 17300 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जब तक निफ्टी इस सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है इसमें 17500-17550 तक जाने की संभावना बनी हुई है

आज लगातार छठवें दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। भारी उतार-चढ़ाव के बीच आईटी शेयरों ने आज बाजार को अच्छा सपोर्ट दिया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 214.17 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 58,350.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.70 अंक यानी 0.25 फीसदी की मजबूती के साथ 17,388.15 के स्तर पर बंद हुआ।

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार आज बढ़त के साथ खुले हुए थे लेकिन जल्द ही ये लाल निशान में फिसलते नजर आए। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में आई खरीदारी के दम पर बाजार आज दिन के हाई के करीब बंद होने में कामयाब रहा।

Emkay Global Financial Services के एस हरिहरन का कहना है कि विदेशी निवेशकों के एक बार फिर भारत की तरफ रुख करने के साथ ही भारतीय बाजार फिर से तेजी में आते दिख रहे हैं। पिछले चार कारोबारी सत्रों में एफपीआई ने भारतीय इक्विटी बाजार में करीब 1 अरब डॉलर की खरीदारी की है। यूएस फेड की नीतियों में नरमी के संकेत और क्रूड ऑयल में आई नरमी की वजह से भारत के लिए मैक्रो एनवायरनमेंट अच्छा हो गया है। भारतीय बाजार ने पिछले हफ्ते के दौरान इमर्जिंग बाजार और एशिया के दूसरे बाजारों की तुलना में 6 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।


जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में लगातर बढ़त जारी है उसके साथ ही डेली अपर बोलिंगर बैंड में भी विस्तार देखने को मिल रहा है। बाजार में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से लगातार तेजी कायम है। यह अब 17500 के लक्ष्य से थोड़ी ही दूर है। अगर निफ्टी 17500 का स्तर छू लेता है तो एक बार इसमें शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन भी आ सकता है। अब निफ्टी के लिए नियर टर्म सपोर्ट जोन 17150-17200 के करीब नजर आ रहा है। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर अपनी लॉन्ग पोजिशन में 17150 के स्टॉपलॉस के साथ बने रह सकते हैं। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में ट्रेडरों को अपनी पोजिशन को लेकर काफी सर्तक रहने की जरूरत है और यहां इनको अपनी पोजिशन घटानी चाहिए।

भारतीय बाजारों ने जुलाई में दुनिया के अधिकांश बाजारों की तुलना में दिया बेहतर रिटर्न, जानिए क्या रही वजह

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुल्स और बीयर में जोरदार झड़प होती दिखी लेकिन अंतत: दलाल स्ट्रीट में बुल्स का दबदबा हावी होता नजर आया। आईटी और चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। हालांकि बाजार में एक बार फिर एफआईआई की वापसी देखने को मिल रही है। लेकिन ट्रेडर 5 अगस्त को आने वाले आरबीआई के फैसले के पहले स्टॉक स्पेशिफिक नजरिया अपनाते नजर आ रहे हैं।

इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने आज एक डबल बॉटम बनाया और डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडल बनाया जो एक पॉजिटिव संकेत है। ट्रेडरों के लिए अब 17200 और 17300 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जब तक निफ्टी इस सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है इसमें 17500-17550 तक जाने की संभावना बनी हुई है। ट्रेंड फॉलो करने वाले पोजिशनल ट्रेडरों के लिए 17200 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।