Get App

BharatPe ने SBI कार्ड्स के फाइनेंस हेड नलिन नेगी को नियुक्त किया अपना नया CFO, IPO लाने की तैयारी कर रही कंपनी

फिनटेक सेक्टर की यूनिकॉर्न कंपनी भारतपे (BharatPe) ने एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) के पूर्व एग्जिक्यूटिव्स नलिन नेगी (Nalin Negi) को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2022 पर 7:10 PM
BharatPe ने SBI कार्ड्स के फाइनेंस हेड नलिन नेगी को नियुक्त किया अपना नया CFO, IPO लाने की तैयारी कर रही कंपनी
नलिन नेगी ने मई में SBI कार्ड्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पद से इस्तीफा दिया था

फिनटेक सेक्टर की यूनिकॉर्न कंपनी भारतपे (BharatPe) ने एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) के पूर्व एग्जिक्यूटिव्स नलिन नेगी (Nalin Negi) को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। भारतपे ने यह नियुक्ति ऐसे समय में की है, जब कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आने और शेयर बाजार में अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है।

BharatPe ने बुधवार 3 अगस्त को जारी एक बयान में कहा कि नलिन नेगी कंपनी के EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) को मार्च 2023 तक पॉजिटिव में लाने की दिशा में काम करेंगे। EBITDA कंपनी के मुनाफे को मापने का एक तरीका होता है। नेगी इसके अलावा भारतपे के IPO लाने की तैयारियों पर काम करेंगे। BharatPe ने कुछ समय पहले एक बयान में कहा था कि कंपनी अगले 18 से 24 महीनों के अंदर IPO लाने की सोच रही है।

नेगी ने इस मौके पर कहा, "अगले कुछ साल काफी रोमांचकारी होने वाले हैं क्योंकि कंपनी मुनाफे में आने के लक्ष्य के साथ IPO लॉन्च करने और भारत का पहला वास्तविक डिजिटल बैंक बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मैं सुहैल समीर (कंपनी के सीईओ) और भारतपे की पूरी लीडरशिप के साथ काम करने और भारतपे को ग्रोथ के अगले चरण में ले जाने को लेकर उत्साहित हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि भारतपे में एक शानदार सफलता की कहानी लिखेंगे। यह ऐसी कहानी होगी जिसे न्यू इंडिया में बार-बार पढ़ा जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें