फिनटेक प्लैटफॉर्म भारतपे (BharatPe) के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) ध्रुव धनराज बहल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वह चार साल तक काम करने के बाद कंपनी को अलविदा कह रहे हैं। बहल के इस्तीफे के बाद कई और टॉप एग्जिक्यूटिव भी कंपनी को छोड़कर जा रहे हैं।
फिनटेक प्लैटफॉर्म भारतपे (BharatPe) के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) ध्रुव धनराज बहल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वह चार साल तक काम करने के बाद कंपनी को अलविदा कह रहे हैं। बहल के इस्तीफे के बाद कई और टॉप एग्जिक्यूटिव भी कंपनी को छोड़कर जा रहे हैं।
बहल ने साल 2020 में ऑपरेशन हेड के तौर पर कंपनी ज्वाइन किया था और प्रमोशन के बाद वह चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बन गए थे। फिलहाल, वह मर्चेंट लेंडिंग सेगमेंट में चीफ बिजनेस ऑफिसर पद पर तैनात थे।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, 'हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि बहल आंत्रप्रेन्योरशिप से जुड़ी अपनी यात्रा शुरू करने के लिए भारतपे को अलविदा कह रहे हैं। वह कंपनी का अहम हिस्सा रहे हैं और इसकी ग्रोथ में उनका काफी योगदान रहा है। हम भारतपे में बहल के योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं और आगे की यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'
प्रवक्ता का कहना था कि काबिल लीडरशिप टीम के नेतृत्व में पिछले एक साल में मर्चेंट लेंडिंग बिजनेस में जबरदस्त ग्रोथ हुई है। प्रवक्ता के मुताबिक, हालांकि इस इस्तीफे से कंपनी के ऑपरेशंस पर असर नहीं पड़ेगा। बहल भारत फाउंडर्स फंड में वेंचर पार्टनर हैं और वह पेटीएम (Paytm) और एयरटेल पेमेंट्स बैंक ( Airtel Payments Bank) में भी काम कर चुके हैं। भारतपे ज्वाइन करने से पहले वह इंश्योरेंस कंपनी रोडजेन (Roadzen) में CBO थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।