Get App

BharatPe Controversy: जानिए भारतपे के अशनीर ग्रोवर ने Resignation Letter में क्या-क्या लिखा है

मनीकंट्रोल ने 27 फरवरी को खबर दी थी कि अशनीर की इमर्जेंसी आर्बिट्रेशन की याचिका सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) ने खारीज कर दी है। इसमें उन्होंने कॉर्पोरेट गवर्नेंस की जांच के भारतपे के बोर्ड के फैसले को चुनौती दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 2:04 PM
BharatPe Controversy: जानिए भारतपे के अशनीर ग्रोवर ने Resignation Letter में क्या-क्या लिखा है
अशनीर ग्रोवर ने लिखा है कि मैं एक प्रोफेशनल हूं जिसका रिकॉर्ड बेदाग रहा है, जो दो यूनिकॉर्न बिजनेसेज-'ग्रोफर्स और भारतपे' खड़ा करने में इंस्ट्रूमेंटल रहा है। मैंने न सिर्फ इस देश के युवाओं को अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने 1 मार्च को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director of BharatPe) के पद से रिजाइन कर दिया। पिछले कई हफ्ते से कंपनी के बोर्ड से उनकी कानूनी लड़ाई चल रही थी। इससे पहले भारतपे के बोर्ड ने ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर (Madhuri Jain Grover) को टर्मिनेट कर दिया था। वह कंपनी में हेड ऑफ कंट्रोल थीं। उन पर पैसे के दुरुपयोग सहित कई आरोप थे।

मनीकंट्रोल ने 27 फरवरी को खबर दी थी कि अशनीर की इमर्जेंसी आर्बिट्रेशन की याचिका सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) ने खारीज कर दी है। इसमें उन्होंने कॉर्पोरेट गवर्नेंस की जांच के भारतपे के बोर्ड के फैसले को चुनौती दी थी।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : BharatPe के MD अशनीर ग्रोवर ने इस्तीफा दिया, कहा-मुझे कंपनी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया

आइए जानते हैं अशनीर ने अपने रेजिग्नेशन लेटर में क्या लिखा:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें