BharatPe ने व्यापारियों के लिए लॉन्च की गोल्ड लोन सर्विस, ₹20 लाख तक का ले सकते हैं क्रेडिट

भारतपे (BharatPe) ने अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए गोल्ड लोन सर्विस लॉन्च की है, इसके साथ ही कंपनी ने सुरक्षित समझे जाने वाले इस लोन सेगमेंट में एंट्री कर ली है

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
BharatPe का लक्ष्य इस साल के अंत तक 500 करोड़ रुपये के लोन वितरण का है

फिनटेक फर्म भारतपे (BharatPe) ने अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए गोल्ड लोन सर्विस लॉन्च की है। इसके साथ ही कंपनी ने सुरक्षित समझे जाने वाले इस लोन सेगमेंट में एंट्री कर ली है। BharatPe ने मर्चेंट को 20 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन ऑफर करने के लिए एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के साथ साझेदारी की है।

कंपनी अपनी नई सर्विस को फिलहाल नई दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के मर्चेंट पार्टनर को ऑफर कर रही है। हालांकि कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक इसे सेवा को 20 शहरों तक ले जाने और 500 करोड़ रुपये का गोल्ड वितरण का है।

4.68% सालाना होगी ब्याज दर

यह गोल्ड लोन 0.39 फीसदी प्रति माह या 4.68 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर पर प्रदान किया जाएगा। लोन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है और कंपनी आवेदन फॉर्म का मूल्यांकन 30 मिनट के अंदर करने लोन को वितरित करने का दावा करती है।


यह भी पढ़ें- रिलायंस न्यू एनर्जी ने Lithium Werks के सभी एसेट्स 6.1 करोड़ डॉलर में खरीदे

कंपनी ने बताया कि पार्टनर मर्चेंट भारतपे ऐप पर उपलब्ध लोन को देख सकते हैं और ऐप के जरिए ही लोन के आवेदन कर सकते हैं। यह लोन छह महीने, नौ महीने और 12 महीने की अवधि में उपलब्ध है, जिसमें लोन के रिपेमेंट के लिए EMI ऑप्शन जल्द लॉन्च किया जाएगा।

भारतपे के CEO सुहैल समीर ने कहा, “गोल्ड लोन के साथ, हमने सुरक्षित लोन कैटेगरी में प्रवेश किया है। गोल्ड लोन हमें अपने मर्चेंट पार्टनर्स को और सशक्त बनाने और लाखों छोटे व्यवसायों की मदद करने में सक्षम बनाएगा। हमने 2 महीने के लिए पायलट बेसिस पर इसका शुरुआत किया था और उस दौरान हमने 10 करोड़ का लोन वितरण किया था। इस दौरान प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही थी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।