भारतपे (BharatPe) की पूर्व हेड ऑफ कंट्रोल और फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर (Madhuri Jain Grover) ने कंपनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए तमाम ट्वीट और वीडियो डिलीट कर लिए हैं। माधुरी जैन ने कहा कि यह कभी खत्म न होने वाले 'मीडिया ड्रामा' को पीछे छोड़कर जीवन में आगे बढ़ने का समय है।
माधुरी जैन को कुछ दिनों पहले BharatPe ने बर्खास्त किया था, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कंपनी और उसके मैनेजमेंट के सदस्यों की आलोचना की थी। उन्होंने कई वीडियो भी पोस्ट किए थे, जिसमें कंपनी के कर्मचारी ऑफिस में ही शराब पीते और पार्टी करते हुए दिख रहे थे।
BharatPe ने अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार पर कंपनी के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। बोर्ड ने 2 मार्च को जारी एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया था कि अशनीर ग्रोवर अपने गलत कार्यों के चलते अब से कंपनी के कर्मचारी या मैनेजिंग डायरेक्टर नहीं है। बयान के अनुसार, कंपनी उनके और उनके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
इससे पहले माधुरी जैन ने आरोप लगाया था कि कंपनी में उन्हें एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह ट्रीट किया जाता था। उन्होंने कंपनी के सीईओ सुहैल समीर और अन्य पर निशाने साधते हुए एक ट्वीट में कहा था, "सुहैल समीर, भाविक कोलाडिया और शाश्वत नकरानी को बधाइयां। अब तुम लोग मेरे (गलत चीजों को लेकर टोकने वाली महिला) ऑफिस से निकलने की चिंता किए बिना आराम से अपने 'शराब व्यभिचार' को जारी रख सकते हो। आपके लिए तालियां बजनी चाहिए!!" इसके सहित तमाम ट्वीट अब डिलीट हो चुके हैं।
माधुरी जैन ने मनीकंट्रोल को बताया, "हम पहले ही मेरे, अशनीर या हमारे परिवार को लेकर अपनी बात रख चुके हैं कि कैसे हम पर व्यक्तिगत रूप से निशाना साधा गया, पक्षपता किया गया और निंदनीय व्यवहार किया गया। हम अपने सभी बयानों पर आज भी कायम हैं। हालांकि अब समय आ गया है कि हम सकारात्मकता की तरफ कदम बढ़ाएं और इस कभी न खत्म होने वाले मीडिया ड्रामा से खुद को दूर रखें।"
हमने पहले ही अशनीर, मेरे और हमारे परिवार के संबंध में कंपनी के व्यक्तिगत रूप से लक्षित, पक्षपाती और निंदनीय आचरण की प्रकृति के बारे में अपनी बात रखी है। हम अपने प्रत्येक बयान के साथ खड़े हैं लेकिन यह हमारे लिए सकारात्मकता और दूर की ओर आगे बढ़ने का समय है। इस अंतहीन मीडिया ड्रामा से," उसने मनीकंट्रोल को बताया।"