Get App

Madhuri Jain Grover ने डिलीट किए Bhartpe के खिलाफ किए गए सभी ट्वीट, कहा- 'जिंदगी में अब आगे बढ़ने का समय'

Ashneer Grover की पत्नी माधुरी जैन को कुछ दिनों पहले BharatPe ने बर्खास्त किया था, जिसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर कंपनी और उसके मैनेजमेंट के सदस्यों की आलोचना की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 2:38 PM
Madhuri Jain Grover ने डिलीट किए Bhartpe के खिलाफ किए गए सभी ट्वीट, कहा- 'जिंदगी में अब आगे बढ़ने का समय'
माधुरी जैन ग्रोवर, भारतपे की पूर्व हेड ऑफ कंट्रोल और फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी

भारतपे (BharatPe) की पूर्व हेड ऑफ कंट्रोल और फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर (Madhuri Jain Grover) ने कंपनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए तमाम ट्वीट और वीडियो डिलीट कर लिए हैं। माधुरी जैन ने कहा कि यह कभी खत्म न होने वाले 'मीडिया ड्रामा' को पीछे छोड़कर जीवन में आगे बढ़ने का समय है।

माधुरी जैन को कुछ दिनों पहले BharatPe ने बर्खास्त किया था, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कंपनी और उसके मैनेजमेंट के सदस्यों की आलोचना की थी। उन्होंने कई वीडियो भी पोस्ट किए थे, जिसमें कंपनी के कर्मचारी ऑफिस में ही शराब पीते और पार्टी करते हुए दिख रहे थे।

BharatPe ने अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार पर कंपनी के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। बोर्ड ने 2 मार्च को जारी एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया था कि अशनीर ग्रोवर अपने गलत कार्यों के चलते अब से कंपनी के कर्मचारी या मैनेजिंग डायरेक्टर नहीं है। बयान के अनुसार, कंपनी उनके और उनके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें