Get App

BharatPe ने अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन को नौकरी से निकाला, जानिए क्या है पूरा मामला

BharatPe Case: माधुर जैन की सर्विस टर्मिनेट करने की वजह फंड का गलत इस्तेमाल और फर्जी बिल देने सहित कई दूसरे मामले शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 10:50 AM
BharatPe ने अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन को नौकरी से निकाला, जानिए क्या है पूरा मामला
BharatPe ने माधुरी जैन की सर्विस टर्मिनेट करने से कुछ दिनों पहले छुट्टी पर भेजा था

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी और कंपनी की हेड ऑफ कंट्रोल माधुरी जैन ग्रोवर को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि BharatPe ने माधुरी जैन ग्रोवर की सर्विस टर्मिनेट कर दी है। इससे पहले माधुरी जैन को छुट्टी पर भेज दिया गया था।

इस मामले में एक अन्य सूत्र ने बताया, "माधुरी जैन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है। सर्विस टर्मिनेट करने की वजह फंड का गलत इस्तेमाल और फर्जी बिल देने सहित कई दूसरे मामले शामिल हैं।"

एक अन्य सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, "BharatPe के वकीलों ने शनिवार को माधुरी जैन को बुलाया और आरोपों पर सफाई देने को कहा।" हालांकि इस मामले में BharatPe और माधुरी जैन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

हालांकि रिस्क एडवाइजरी फर्म Alvarez and Marsal के मुताबिक, वेंडर्स के साथ डीलिंग में कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं। इस साल जनवरी में Alvarez and Marsal ने कंपनी का ऑडिट कियाथा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे वेंडर्स और कंसल्टेंट को पैसे दिए गए जिनका कोई वजूद नहीं था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें