BITS Pilani स्टूडेंट्स को स्टार्टअप शुरू करने के लिए एक साल की छुट्टी देगा

BITS Pilani से पढ़ाई कर चुके लोगों ने 900 से ज्यादा स्टार्टअप शुरू किए हैं। इनमें से 13 से ज्यादा इंडियन यूनिकॉर्न की लिस्ट में शामिल हैं

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 10:47 AM
Big Basket के Hari Menon, Swiggy ks Sriharsha Majesty और Redbus के Phanindra Sama बिट्स-पिलानी के स्टूडेंट्स रह चुके हैं।

Birla Institute of Technology and Science (BITS)-पिलानी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उसने कहा है कि वह स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए एक साल की छुट्टी देगा। माना जा रहा है कि इंस्टीट्यूट इस फैसले से आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा मिलेगा।

BITS-पिलानी ने इस बारे में स्टूडेंट्स को बताया है। इसकी कॉपी मनीकंट्रोल ने देखी है। इसमें कहा गया है, "अगर कोई स्टूडेंट फुल-टाइम बेसिस पर आंत्रप्रेनयोरशिप करना चाहता है तो वह डीन के जरिए एप्रूवल के लिए अप्लिकेशन भेज सकता है।" बिट्स-पिलानी इस कदम के बाद IIT के बाद स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाला दूसरा इंस्टीट्यूट बन जाएगा। अभी देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने में आईआईटी सबसे आगे है। इंडिया में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न में से 73 के कम से कम एक फाउंडर का संबंध देश के 23 आईआईटी में से किसी एक से रहा है।

यह भी पढ़ें : Bikaji Foods International IPO: बीकाजी फूड्स का आईपीओ खुला, क्या आपको इस नमकीन इश्यू में इनवेस्ट करना चाहिए


Tracxn Technologies के डेटा के मुताबिक, बिट्स से पढ़ाई कर चुके लोगों ने 900 से ज्यादा स्टार्टअप शुरू किए हैं। इनमें से 13 से ज्यादा इंडियन यूनिकॉर्न की लिस्ट में शामिल हैं। इनमें Zeta, MPL, Swiggy, BigBasket और Groww शामिल हैं। Big Basket के Hari Menon, Swiggy ks Sriharsha Majesty और Redbus के Phanindra Sama बिट्स-पिलानी के स्टूडेंट्स रह चुके हैं।

बिट्स पिलानी ने हाल में 'बिट्स इनोवेशन एंड स्टार्टअप पॉलिसी 2022' पेश की है। यह पॉलिसी उन स्टूडेंट्स की मदद करेगी जो आंत्रप्रेन्योरशिप गोल्स को हासिल करना चाहते हैं। यह इंडिया और विदेश में बिट्स-पिलानी के स्टूडेंट्स की तरफ से शुरू होने वाले स्टार्टअप का मार्गदर्शन करेगी।

bits new policy

बिट्स-पिलानी की पॉलिसी में स्टूडेंट्स को एक बड़ी सुविधा दी गई है। स्टूडेंट अगर आंत्रप्रेन्योरशिप के रास्ते पर चलना चाहता है तो वह अपनी कंपनी रजिस्टर्ड कराने के लिए इंस्टीट्यूट के अपने पते का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे इंस्टीट्यूट से इजाजत लेनी होगी। यह सुविधा उन स्टूडेंट्स को मिलेगी जिनकी फर्म को Pilani Innovation & Entrepreneurship Development Society फंडिंग सहित दूसरी सुविधाएं मिल रही होंगी।

नई पॉलिसी में फैकल्टी मेंबर्स को भी अपनी कंपनी शुरू करने के लिए एक साल की छुट्टी की सुविधा दी गई है। फैकल्टी मेंबर्स या तो स्टडी लीव ले सकते हैं या एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव ले सकते है। इसका मैक्सिम पीरियड एक साल होगा। वे अर्न्ड लीव भी ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।