Paytm Auto: दिल्ली, बंगलुरू और चेन्नई में अगर कहीं बाहर निकल रहे हैं तो आने-जाने के साधन के लिए अब ओला-उबर ही नहीं बल्कि पेटीएम भी विकल्प में आ गया है। फिनटेक कंपनी पेटीएम के जरिए अब ऑटो रिक्शा बुक कर सकते हैं। ओला (Ola) और उबर (Uber) के डुओपॉली मार्केट में पेटीएम ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिए चुनौती पेश की है। हालांकि पेटीएम ऐप पर अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड में ही है और कुछ ही यूजर्स को दिख रहा है। इससे पहले ओएनडीसी के रास्ते पेटीएम फूड डिलीवरी, ग्रॉसरी, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई ई-कॉमर्स कैटेगरीज में एंट्री मार चुकी है।
