Byju Raveendran निकाले गए कर्मचारियों के लिए हुए ‘इमोशनल’, बोले-आप सिर्फ कंपनी के नहीं बल्कि मेरे 5% हैं  

Byju Raveendran ने कहा कि कंपनी रिस्ट्रक्चरिंग और ‘नए तैयार जरूरी पदों’ के लिए फिर से भर्तियों में निकाले गए कर्मचारियों को फिर से रखे जाने को प्राथमिकता देगी

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 9:44 AM
Byju Raveendran ने कहा कि कंपनी से हाल में निकाले गए अपने सभी कर्मचारियों से “मैं वास्तव में माफी मांगता हूं”

Byju Raveendran : दुनिया के सबसे ज्यादा वैल्युएबल एडटेक स्टार्टअप बायजूस (Byju’s) के फाउंडर और चीफ एक्जीक्यूटिव बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) ने कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को इमोशनल सपोर्ट देने की कोशिश की। बायजू ने कहा कि कंपनी से हाल में निकाले गए अपने सभी कर्मचारियों से “मैं वास्तव में माफी मांगता हूं।” बायजूस ने कुछ दिन पहले कॉस्ट में कटौती और लॉस में बढ़ोतरी के बीच अपने 50,000 कर्मचारियों में से लगभग 5 फीसदी की छंटनी का ऐलान किया था।

रविंद्रन ने क्यों मांगी माफी

रविंद्रन ने 31 अक्टूबर को भेजे एक मेल में कहा, “मैं सच में उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें बायजूस को छोड़ना पड़ेगा। आप मेरे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं, आप एक नंबर नहीं हैं। आप मेरी कंपनी के लिए सिर्फ 5 फीसदी नहीं है, आप मेरे पांच फीसदी हैं।” मनीकंट्रोल ने इस ईमेल की एक कॉपी रिव्यू की है।


Byju's ने करीब 170 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा, केरल के इस शहर में बंद किया अपना ऑफिस: रिपोर्ट

रविंद्रन ने यह भी कहा कि कंपनी रिस्ट्रक्चरिंग और ‘नए तैयार जरूरी पदों’ के लिए फिर से भर्तियों में निकाले गए कर्मचारियों को फिर से रखे जाने को प्राथमिकता देगी।

कंपनी को टिकाऊ ग्रोथ के रास्ते पर लाना प्राथमिकता

रविंद्रन ने कहा, “दूसरे जिसे ‘layoff’ के रूप में देखते हं, मैं इसे सिर्फ time off के रूप में देखता हूं। हमारी कंपनी को टिकाऊ ग्रोथ के रास्ते पर लाकर आपको वापस लाना मेरी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।” उन्होंने कहा कि रविंद्रन ने अपने एचआर अधिकारियों से निकाले गए कर्मचारियों के लिए नए पद तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Byju’s ने मनीकंट्रोल की क्वेरीज पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मुश्किल भरे रहे हैं 6 महीने

Byju's के लिए पिछले 6 महीने काफी मुश्किल भरे रहे हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 की अपनी सालाना रिपोर्ट को एक साल की अधिक की देरी के साथ दाखिल किया है। पिछले महीने की शुरुआत में कंपनी ने पहली बार 22 अरब डॉलर की फ्लैट वैल्युएशन पर 25 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

बायजू रविंद्रन ने मनीकंट्रोल को कुछ समय पहले बताया था, "यह इससे कठिन नहीं हो सकता। और अगर यह हमें नहीं तोड़ पाया, तो मैं आपको बता सकता हूं कि आगे कुछ भी हमें रोक नहीं पाएगा।" उन्होंने बताया कि कंपनी के ऑपरेशंस पर सवाल उठने के बीच उन्होंने कई राते बिना सोए हुए गुजारी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।