Byju's ने करीब 170 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा, केरल के इस शहर में बंद किया अपना ऑफिस: रिपोर्ट

Byju's के टेक्नोपार्क ऑफिस में काम कर रहे 170 से अधिक कर्मचारियों ने केरल के लेबर मिनिस्टर वी शिवनकुट्टी से मुलाकात कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 1:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Byju's ने तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क स्थित अपने ऑफिस को बंद करने का फैसला किया है

दुनिया की सबसे मूल्यवान एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अपने एक ऑफिस के कर्मचारियों को कथित रूप से नौकरी से निकाल दिया है। निकाले गए कर्मचारियों ने केरल के शिक्षा और लेबर मिनिस्टर, वी सिवानकुट्टी से मिलकर इस मामले में उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

मिनिस्ट वी सिवानकुट्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया, "तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क (Technopark) में स्थित बायजू ऐप के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी मुझसे मिलने वाले आए थे। ये सभी IT कर्मचारियों के वेलफेयर सगंठन, प्रधवानी के अधिकारियों के साथ मुझसे मिलने आए थे। कर्मचारियों ने नौकरी जाने को लेकर शिकायतें की हैं। लेबर डिपार्टमेंट इस मामले में गंभीरता से जांच करेगा।"

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बायजू ने टेक्नोपार्क के अपने ऑफिस को बंद करने का फैसला किया है और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बायजू के इस ऑफिस में करीब 170 कर्मचारी काम करते थे। अब इन कर्मचारियों ने केरल के लेबर मिनिस्टर से मिलकर बकाया सैलरी का भुगतान और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।


यह भी पढ़ें- Multibagger Stock : इस पेनी स्टॉक ने एक साल में दिया 110% रिटर्न, जानिए अब क्यों आई दमदार रैली

टेक्नो पार्क में काम करने वाले आईटी कर्मचारियों के मीडिया और कम्युनिटी प्लेटफॉर्म, टेक्नोपार्कटूडे ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में बताया कि बायजू अपने कर्मचारियों को बिना कोई पूर्व सूचना दिए हुए इस शहर में अपने कारोबार को बंद करने की कोशिश कर रही है। उसने कहा कि कर्मचारियों को जबरन इस्तीफे के लिए कहा जा रहा है।

इससे पहले Byju's ने इस महीने की शुरुआत में अपने करीब 2,500 एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने का ऐलान किया था। कंपनी ने कहा था, "एक जैसे काम करने वाले लोगों की संख्या घटाने और टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल से बायजूस के 50,000 एंप्लॉयीज में से करीब 5 फीसदी की नौकरी जा सकती है। ये एंप्लॉयीज प्रोडक्ट, कंटेंट, मीडिया और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के होंगे। यह प्रोसेस चरणबद्ध तरीके से होगा।"

लेबर मिनिस्टर, वी सिवानकुट्टी के फेसबुक पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं-

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।