EPFO की सख्ती के बाद Byju's ने जमा किया अपने ज्यादातर एंप्लॉयीज का PF

EPFO के सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि Byju's ने 25 जुलाई को कंपनी के 24,027 एंप्लॉयीज का पीएफ पेमेंट भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आधिकारिक पोर्टल पर यह डेटा दिखने में तकरीबन 3 दिनों का वक्त लगेगा। कंपनी ने EPFO से कहा है कि 'कुछ एंप्लॉयीज' के मामले में केवाईसी का इंतजार किया जा रहा है और यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बाकी रकम भी जमा कर दी जाएगी

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 6:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Byju’s ने अपने खर्चों की कटौती के लिए अपना सबसे बड़ा ऑफिस खाली कर दिया है।

बायजूज (Byju's) ने अपने ज्यादातर एंप्लॉयीज के पीएफ (PF) का पैसा जमा कर दिया है। इससे पहले एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ का पैसा जमा करने में देरी को लेकर कंपनी पर सवाल उठाए थे। इस सिलसिले में मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ने खबर छापी थी। EPFO के सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि Byju's ने 25 जुलाई को कंपनी के 24,027 एंप्लॉयीज का पीएफ पेमेंट भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आधिकारिक पोर्टल पर यह डेटा दिखने में तकरीबन 3 दिनों का वक्त लगेगा।

मनीकंट्रोल ने कुछ से समय पहले इस बारे में Byju's से सवाल भी पूछे थे। हालांकि, कंपनी ने इस तरह की देरी से इनकार किया था। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने EPFO से कहा है कि 'कुछ एंप्लॉयीज' के मामले में केवाईसी (KYC) का इंतजार किया जा रहा है और यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बाकी रकम भी जमा कर दी जाएगी।

Byju's को इस बारे में भेजे गए सवालों पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है। EPFO बोर्ड के सदस्य के ई रघुनाथन ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, 'EPFO यह सुनिश्चित करेगा कि उसके सभी सदस्यों को कंपनी की तरफ से बकाया राशि मिल जाए। मौजूदा सिस्टम EPFO को तुरंत कार्रवाई करने और सदस्यों की वित्तीय सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का अधिकार देता है। मौजूदा घटनाक्रम एंप्लॉयीज की सुरक्षा को लेकर EPFO की सक्रियता और इस दिशा में कंपनी की पहल का नतीजा है।'

Byju's के सबसे बड़े निवेशक ने इस कारण छोड़ दिया था बोर्ड, बड़ी वजह आई सामने


इससे पहले मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि Byju’s ने जून महीने में ज्यादातर एंप्लॉयीज का पीएफ नहीं जमा किया है और EPFO ने पिछले महीने इस सिलसिले में कंपनी को आगाह भी किया है। उपलब्ध डेटा के मुताबिक, Byju’s ने अब तक जून के लिए 738 एंप्लॉयीज का पीएफ जमा किया है, जबकि कंपनी ने इससे पिछले महीने 25,000 एंप्लॉयीज का पीएफ जमा किया था।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीएफ पेमेंट में हो रही देरी कंपनी में कैश फ्लो से जुड़ी दिक्कतों का संकेत है। मनीकंट्रोल ने 24 जुलाई को खबर दी थी कि Byju’s ने अपने खर्चों की कटौती के लिए अपना सबसे बड़ा ऑफिस खाली कर दिया है। कंपनी पहले ही 2,000 से भी ज्यादा एंप्लॉयीज को हटा चुकी है और उसने अपने ज्यादातर एंप्लॉयीज को कॉन्ट्रैक्ट पर कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।