दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली एडटेक स्टार्टअप बायजूस (Byju's) के साल 2022 काफी मुश्किल रहा था। कंपनी अकाउंटिंग से जुड़ी खामियों, अपने कोर्सों को गलत तरीके से बचने और बड़े पैमाने पर छंटनी सहित कई वजहों को लेकर सवालों के घेरे में रही थी। हालांकि इसके फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) का मानना है कि कंपनी के लिए सबसे बुरा वक्त जा चुका है और साल 2023 एक बेहतर साल रहने वाला है। रवींद्रन इस समय वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना बैठक से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में है।
