Get App

Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ हुई 'जीरो'! Forbes की लिस्ट से खुलासा

Forbes World's Billionaires List 2024: रवींद्रन बायजू की संपत्ति एक साल पहले 17,545 करोड़ रुपये थी। Byju’s में पिछले 12 महीनों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के अनुसार, दुनिया में अब 2,781 अरबपति हैं। भारत में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 11:27 AM
Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ हुई 'जीरो'! Forbes की लिस्ट से खुलासा
कारोबार को संभालने की कवायद में बायजू रवींद्रन की निजी संपत्ति भी Byju’s में लग चुकी है।

Forbes World's Billionaires List 2024: एडटेक स्टार्टअप Byju’s के को-फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) अब अरबपति नहीं रहे हैं। यह बात ‘Forbes World’s Billionaires List 2024’ से सामने आई है। इस लिस्ट के मुताबिक, बायजू रवींद्रन की संपत्ति घटकर शून्य पर आ गई है, जो एक साल पहले 17,545 करोड़ रुपये (2.1 अरब डॉलर) थी। स्टार्टअप Byju’s साल 2022 से संकटों का सामना कर रहा है। मुश्किलें इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं कि स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को वक्त पर सैलरी भी नहीं दे पा रहा है।

Byju’s की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने लगातार दूसरे महीने कर्मचारियों की सैलरी रोकी है। कंपनी ने कहा है कि राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि को जारी करने के लिए फिलहाल NCLT से हरी झंडी का इंतजार है, जिससे वेतन जारी करने में दिक्कत आ रही है।

कारोबार को संभालने की कवायद में बायजू रवींद्रन की निजी संपत्ति भी इसमें लग चुकी है। खस्ता हालत की वजह से Byju’s में पिछले 12 महीनों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। स्टार्टअप एक ओर वेंचर कैपिटल में कमी और दूसरी ओर ऑनलाइन एजुकेशन सर्विसेज की धीमी मांग के दोहरे झटके से जूझ रहा है। इसके निवेशक बोर्ड के सदस्यों ने भी रवींद्रन के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए इसे छोड़ दिया है।

लिस्ट से 4 लोग हुए बाहर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें