Byju's और क्रेडिटर्स की बातचीत टूटी, 1.2 अरब डॉलर की लोन रिस्ट्रक्चरिंग के लिए चल रहा था डिस्कशन

बायजूस समय से पहले लोन चुकाने और ज्यादा इंटरेस्ट के ऑफर के साथ क्रेडिटर्स को संतुष्ट करने की कोशिश कर रही थी। बायजूस ने ऑडिटेड फाइनेंशियल रिलजल्ट जारी करने की डेडलाइन बीत जाने के बाद 2026 में चुकाए जाने वाले लोन का इंटरेस्ट रेट 3 फीसदी तक बढ़ाने का ऑफर दिया था। उसने क्रेडिटर्स से बातचीत में लोन का एक हिस्सा समय से पहले चुका देने की भी बात कही थी

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 2:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बायूजस इंडिया का सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाला स्टार्टअप है।

Byju's को लोन देने वाली कंपनियों ने 1.2 अरब डॉलर के लोन रिस्ट्रक्चरिंग के लिए चल रही बातचीत बंद कर दी है। यह बायजूस के लिए बड़ा झटका है। बायूजस इंडिया का सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाला स्टार्टअप है। लोन देने वाली कंपनियों (Creditors) के कोर्ट जाने के बाद यह बातचीत खत्म हो गई है। क्रेडिटर्स ने बायजूस पर 50 करोड़ डॉलर जुटाने और इसके बारे में जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी है, क्योंकि यह जानकारी अभी सार्वजनिक नही हुई है। सूत्रों ने बताया कि अब क्रेडिटर्स बायजूस के टर्म लोन के B सिक्योरिटीज को बेच सकते हैं।

5 जून तक चुकाना है लोन का इंटरेस्ट

बायजूस के लिए इसे नए चैलेंज के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले बायजूस समय से पहले लोन चुकाने और ज्यादा इंटरेस्ट के ऑफर के साथ क्रेडिटर्स को संतुष्ट करने की कोशिश कर रही थी। सूत्रों में से एक ने बताया कि हालांकि क्रेडिटर्स की स्टीयरिंग कमेटी ने बतचीत बंद कर दी है, लेकिन कंपनी अब लोन रिपेमेंट की शर्तों के बारे में अलग से क्रेडिटर्स से बातचीत करेगी। Byju's को इस लोन का इंटरेस्ट 5 जून तक चुकाना है। कंपनी के वकील ने पिछले महीने एक अमेरिकी कोर्ट में लोन के रूप में फंड जुटाने के आरोप को खारिज किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि जल्द कंपनी को एक बड़ा फंड मिलने वाला है, जिससे वह अपने लोन चुका देगी।


यह भी पढ़ें : May Auto Sales: मई महीने में M&M की बिक्री 14% बढ़ी, जानिए मारुति और दूसरी कंपनियों की कैसी रही बिक्री

बायजूस ने क्रेडिटर्स को दिए थे कुछ ऑफर

क्रेडिटर्स से बातचीत टूटने बारे ईमेल से पूछे गए सवालों के जवाब बायजूस के प्रवक्ता ने नहीं दिए। Houlihan Lokey Inc के प्रतिनिधि ने भी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। क्रेडिटर्स ने इस फर्म को लोन रिस्ट्रक्चरिंग पर सलाह देने के लिए हायर किया है। बायजूस ने ऑडिटेड फाइनेंशियल रिलजल्ट जारी करने की डेडलाइन बीत जाने के बाद 2026 में चुकाए जाने वाले लोन का इंटरेस्ट रेट 3 फीसदी तक बढ़ाने का ऑफर दिया था। उसने क्रेडिटर्स से बातचीत में लोन का एक हिस्सा समय से पहले चुका देने की भी बात कही थी।

ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, बायजूस के बॉन्ड्स की कीमत सितंबर में गिरकर 64.5 सेंट्स के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई थी। अभी यह 79 सेंट्स चल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।